Raipur

Money Laundering Cases: Big Breaking...! ED raids Congress leader's house...ED action at 12 locations
Raipur

Mahadev App Case : हवाला कारोबारी सुनील और अनिल दम्मानी की जमानत याचिका खारिज…Ex CM का नाम भी है शामिल…देखिए कोर्ट का तर्क

बिलासपुर, 10 जनवरी। Mahadev App Case : महादेव सट्टा ऐप केस में हवाला कारोबारी सुनील दम्मानी और अनिल दम्मानी की जमानत याचिका बिलासपुर हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। हाई कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनील दम्मानी और अनिल दम्मानी को महादेव ऐप सट्टा मामले में गिरफ्तार किया गया था। राजधानी रायपुर की ईडी स्पेशल कोर्ट से दोनों भाईयों की जमानत याचिका खारिज हो गई थी। ईडी कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद दम्मानी ब्रदर्स बिलासपुर हाई कोर्ट जमानत के लिए पहुंचे थे। हाई कोर्ट जस्टिस एनके चंद्रवंशी की कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। मंगलवार को हाई कोर्ट ने जो फैसला सुरक्षा रखा था उसे उसे कल सुनवाई करते हुए कहा कि दम्मानी ब्रदर्स की याचिका खारिज की जाती है। दम्मानी भाईयों पर महादेव सट्टा ऐप के जरिए करोड़ों की रकम को इधर से उधर करने का आरोप है। ईडी ने किया था दोनों भाईयों को गिरफ्तार महादेव सट्टा ऐप में हवाला के जरिए रकम को ट्रांसफर करने वाले दम्मानी भाईयों को पिछले साल अगस्त के महीने में गिरफ्तार किया गया था। ईडी की टीम ने अनिल और सुनील को रायपुर और दुर्ग में छापेमारी कर पकड़ा था। दोनों को ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दबोचा था। दम्मानी ब्रदर्स के अलावे ईडी ने एएसआई चंद्रभूषण वर्मा और सतीश चंद्राकर को भी गिरफ्तार किया था। ईडी ने पूछताछ के लिए दोनों को दो बार रिमांड पर भी लिया। पूछताछ के बाद दोनों को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया था। महादेव सट्टा ऐप के जरिए भूपेश बघेल को 508 करोड़ की रकम मिलने का आरोप भी बीजेपी ने लगाया था। ईडी की चार्जशीट (Mahadev App Case) में कहा जा रहा है कि भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है।

CG OSD Appointment: Appointment of personal secretary, personal assistant and OSD of ministers...see full list.
Raipur

CG OSD Appoint : मंत्रियों के निज सचिव-निज सहायक और OSD की हुई नियुक्ति…देखें पूरी लिस्ट

रायपुर, 10 जनवरी। CG OSD Appoint : सामान्य प्रशासन विभाग छग शासन ने मंत्रियों के निज सचिव, निज सहायक और ओएसडी की नियुक्ति की है। सूचना आयुक्त मनोज शुक्ला को शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निज सचिव, सौरभ श्रीवास्तव सहायक महाप्रबंधक, छग राज्य अंत्यवसायी वित्त एवं विकास निगम को खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के निज सचिव नियुक्त किए गए हैं। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रश्मि भारती तिवारी को श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की निजी स्थापना में उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सहायक ग्रेड-3 पद पर पदस्थ किया गया है। सहायक ग्रेड-3 रमेश कुमार सिंह की सेवाएं उनके पैतृक विभाग से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की निजी स्थापना में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ किया गया है। अपर कलेक्टर आशुतोष पाण्डेय को श्याम बिहारी जायसवाल की निजी स्थापना में विशेष सहायक के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर बालोद संजय कुमार मरकाम को श्याम बिहारी जायसवाल की निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। सूचना आयुक्त छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल मनोज शुक्ला की सेवाएं उनके पैतृक विभाग से लेते हुए शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निज सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। शुक्ला को उनके संवर्ग के वेतनमान की पात्रता होगी व उनकी सेवा शर्तें बाद में जारी की जाएगी। प्रकाश चन्द्र कोरी संयुक्त कलेक्टर, जिला कबीरधाम (CG OSD Appoint) की सेवाएं उनके पैतृक विभाग से लेते हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के विशेष सहायक टीआर साहू, स्टॉफ ऑफिसर, सामान्य प्रशासन विभाग को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, संतोष कुमार यदु डॉटा एण्ट्री ऑपरेटर, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सड्डू की सेवाएं उनके पैतृक विभाग से लेते हुए बृजमोहन अग्रवाल के निज सहायक के पद पर नियुक्त किया गया है. वहीं सौरभ श्रीवास्तव सहायक महाप्रबंधक, छग राज्य अंत्यवसायी वित्त एवं विकास निगम की सेवाएं उनके पैतृक विभाग से लेते हुए खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के निज सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। देखें सूची –

Lok Sabha Elections 2024: BJP busy preparing for Lok Sabha elections...Marathon meetings on 28th February
Raipur

Lok Sabha Elections : BJP को 11 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य…! 7 कमेटियां बनाकर किया प्रभारी नियुक्त…यहां देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

रायपुर, 09 जनवरी। Lok Sabha Elections : भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक तैयारियों में जुट गई है। पार्टी सहित सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठकें हो रही हैं और प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य अर्जित करने की दृष्टि से दायित्व सौंपे जा रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव की तैयारी और कार्यक्रम के क्रियांवयन के लिए सात समितियों का गठन किया है, जिनके माध्यम से जनता से सीधे जुड़कर उन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के कार्यों और भविष्य की कार्य-योजनाओं को प्रदेश सभी 11 लोकसभा सीटों में जनता तक पहुंचाया जा सके। बता दें कि, छत्तीसगढ़ के जिन विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को विजय प्राप्त नहीं हुई, उन स्थानों पर लोकसभा चुनाव में पार्टी की बढ़त बनाने के लिए कार्य योजना भी तय की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठकों के दौर के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से विभिन्न गतिविधियां संचालित करने के लिए सात समितियों का गठन किया और उनके प्रभारी भी घोषित किए है।. जानिए किसे किस समिति की मिली जिम्मेदारी पार्टी नव सदस्यता अभियान समिति : संयोजक अजय चंद्राकर, सह संयोजक रामसेवक पैंकरा, प्रदीप गांधी और महेश गागड़ा। महिला स्व-सहायता समूह और गैर सरकारी संस्था संपर्क अभियान समिति : संयोजक प्रबलप्रताप सिंह जूदेव, सह संयोजक शालिनी राजपूत, लक्ष्मी राजवाड़े, भावना बोहरा और किशोर महानंद। दीवार लेखन और होर्डिंग्स समिति : संयोजक अनुराग सिंहदेव, सह संयोजक अमित साहू, विक्रांत सिंह, रितेश गुप्ता, टिकेश्वर जैन और उपकार चंद्राकर। गांव चलो अभियान समिति : संयोजक नारायण चंदेल, सह संयोजक मोतीलाल साहू, गोमती साय और भरत मटियार। श्री राम मंदिर दर्शन समिति : संयोजक धरमलाल कौशिक, सह संयोजक लक्ष्मी वर्मा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. ललित मखीजा और रामलखन पैंकरा। बूथ सशक्तीकरण अभियान : संयोजक संजय श्रीवास्तव, सह संयोजक अवधेश चंदेल. पीएम विश्वकर्मा योजना समिति : संयोजक पी. विश्वनाथन सह संयोजक प्रदीप सिंह (Lok Sabha Elections) और पुरुषोत्तम देवांगन।

CG Cabinet
Raipur

Rajiv Gandhi Nyay Yojana : कैबिनेट बैठक से पहले डिप्टी CM का किसानों को लेकर बड़ा बयान…सुने VIDEO

मुंगेली, 09 जनवरी। Rajiv Gandhi Nyay Yojana : कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की चौथी कैबिनेट बैठक है, लेकिन उससे पहले डिप्टी सीएम अरुण साव का एक अहम बयान सामने आया है। हालांकि उन्होंने ये बयान किसानों को लेकर दिया है। दरअसल, मुंगेली प्रवास के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने मीडिया से बात करते हुए यह बात कही। उन्होंने राजीव गांधी न्याय योजना की चौथी किस्त देने के संकेत दिए हैं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से बातचीत में राजीव गांधी न्याय योजना की चौथी किश्त देने के सवाल पर कहा कि, किसानों को उनका वाजिब हक मिलेगा। सरकार बदलने से किसी का अधिकार समाप्त नही होता है। हमारी सरकार किसानों को उनका वाजिब (Rajiv Gandhi Nyay Yojana) हक जरूर देगी।

CM Cabinet: Cabinet meeting tomorrow evening...! These proposals including Mahtari Vandan Yojana will be approved... Know what will be the benefit to the women of Chhattisgarh...?
Raipur

Tomorrow CM Cabinet : कल इस समय विष्णु सरकार की 4th कैबिनेट…अब इन मुद्दों पर ‘फोकस’

रायपुर, 09 जनवरी। Tomorrow CM Cabinet : साय सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार को होने जा रही है। इसे लेकर मंत्रालय में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। 10 जनवरी को होने जा रही ये साय सरकार की चौथी कैबिनेट बैठक होगी। शाम 5 बजे के बाद ये बैठक होगी। प्रदेश सरकार द्वारा चुनाव में जारी मोदी की गारंटी को लेकर इस बैठक में अहम फैसले हो सकते हैं। इस बीच उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किसान के पक्ष में एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के हितैषी है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा पिछले सरकार के राजीव गांधी न्याय योजना धान खरीदी की चौथी किस्त की राशि जिसे कांग्रेस सरकार किसानों को नहीं दी थी, उस पैसे को भी हमारी सरकार देगी। बात अगर किसानों के हितों की है तो सरकार बदल जाने से किसानों के अधिकार समाप्त नहीं हो जाते। भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के हितों की चिंता करने वाली सरकार है। हम किसानों के अधिकार की वो सारी चीजें देने के लिए तैयार हैं जो मोदी की गारंटी के तहत घोषणा किया गया था। साथ ही पिछले सरकार के फैसले किसानों को दिए जाने वाले राजीव गांधी न्याय योजना की राशि भी किसानों को दिया जाएगा। बजट सत्र की की प्रारंभिक तैयारी पर कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। वहीं राजिम कुंभ, महतारी वंदन योजना पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। मोदी की गारंटी के तहत धान के लिए किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान को लेकर भी जिस तरह से मुख्यमंत्री ने संकेत दिये हैं, उससे उम्मीद है कि कल कैबिनेट में उस पर भी चर्चा हो सकती है। आपको बता दें कि सरकार बनने के बाद खुद पीएम मोदी ने इस बात की नसीहत दी थी कि हर सप्ताह कैबिनेट की बैठक होनी चाहिये। प्रधानमंत्री ने बुधवार का दिन भी बताया था, जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहते कैबिनेट के लिए तय रखते थे। पीएम की नसीहत के आधार पर पिछले सप्ताह भी बुधवार को कैबिनेट हुई थी, इस बार भी कैबिनेट (Tomorrow CM Cabinet) की बैठक हो रही है।

Young Man Suicide: I am hanging myself today...! Young man hanged himself in suicide note mentioning 2 women...read the letter here
Raipur

Young Man Suicide : आज फांसी लगा रहा हूं…! युवक ने सुसाइड नोट 2 महिलाओं का जिक्र कर झूला फंदे पर…यहां पढ़े पत्र

रायपुर, 09 जनवरी। Young Man Suicide : राजधानी के तेलीबांधा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के पास से एक सुसाइड नोट पुलिस ने जब्त किया है। सुसाइड नोट में मौत का कारण कर्ज से परेशान होना बताया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। पढ़े सुसाइड नोट- सुसाइड नोट में 2 महिलाओं का जिक्र जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक तेलीबांधा थाना क्षेत्र के गली नंबर 7 में रहता था। मृतक युवक का नाम नीरज कामरानी है। बताया जा रहा है कि नीरज पर कर्ज था और इसी वजह से वो काफी परेशान रहता था। उसने अपने मकान के कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है…आज फांसी लगा रहा हूं, कृपया मेरे घर वालों को परेशान मत करना। आज मर रहा हूं, तो सिर्फ कर्ज के कारण मर रहा हूं। नोट में दो महिलाओं का भी जिक्र है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच कर रही है। साथ ही पता लगाया (Young Man Suicide) जा रहा है कि युवक पर किस तरह का कर्ज था।

Hitesh Baghel will be the OSD of CM Vishnudev Say...see who has been made personal assistant and under secretary
Raipur

IAS BIG BREAKING : IAS बसवराजू एस मुख्यमंत्री के सचिव नियुक्त

रायपुर, 09 जनवरी। IAS BREAKING : राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बसवराजू एस. की पदस्थापना सचिव मुख्यमंत्री के रूप में की गई है। उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

Budget of CG: Chhattisgarh's budget on February 9...Finance Minister OP Choudhary will present his first budget.
Raipur

Soldier Hanged Breaking : एक कमरे में 2 लाशें…! फांसी के फंदे पर सिपाही…बिस्तर पर महिला की लाश

जांजगीर, 09 जनवरी। Soldier Hanged Breaking : 11वीं बटालियन के पुलिस क्वार्टर से तेज दुर्गंध की सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे के अंदर दो लाश मिली। पुरुष की लाश फांसी पर लटकी हुई थी। वहीं महिला की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। जांजगीर एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि दोनों लाश 4 से 5 दिन पुरानी लग रही है। पुलिस के साथ एफएसएल की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची थी। मौके की जांच और पंचनामा के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। एसपी अग्रवाल ने बताया कि मृतक बटालियन का जवान है। दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुए है यह जांच के बाद ही पता चलेगा। आरक्षक की लाश फांसी पर लटकी मिली है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है, लेकिन महिला ने भी आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। मृत मिले आरक्षक का नाम रामसागर सिदार 35 वर्षीय (Soldier Hanged Breaking) है। परिजन के बताए अनुसार उसकी अभी शादी नहीं हुए है। ऐसे में इसके कमरे में मृत मिली महिला कौन है उसकी पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि आरक्षक रामसागर1 5 छुट्टी के बाद 2 जनवरी को ड्यूटी पर वापस आया था।

MGUHFS BREAKING: Trouble in the appointment of assistant professors in Patan...! Agriculture Minister immediately stopped recruitment and ordered investigation
Raipur

MGUHFS BREAKING : पाटन में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति में गड़बड़…! कृषि मंत्री ने तत्काल भर्ती रोक कर दिए जांच के आदेश

रायपुर, 9 जनवरी। MGUHFS BREAKING : महात्मा गांधी उद्यानिकी व वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा (पाटन) में 35 पदों पर सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। छात्र-छात्राओं की शिकायत पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भर्ती प्रक्रिया रोकने और संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया की जांच तीन सदस्यीय समिति गठित कर सात दिवस के भीतर कराने के निर्देश दिए हैं। मामले में विश्वविद्यालय के कुलपति ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इंकार करते हुए कहा कि किसी के कार्यकर्ता के चयन के लिए नियम नहीं बना सकते हैं। वहीं मंत्री कह रहे हैं कि जिसने भी गड़बड़ी की है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बतादें कि कांग्रेस की सरकार में यहां भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। दूसरी और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने इस मुद्दे पर बोले कि, महात्मा गांधी उद्यानिकी व वानिकी विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के मामले में गड़बड़ी की कई शिकायतें मिली हैं। जांच के निर्देश दिए हैं। जिन्होंने गड़बड़ी की है उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की गड़बड़ी बताया जाता है कि नियुक्ति के लिए तैयार किए गए स्कोर कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत आई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की गाइड लाइन के अनुसार पीएचडी और नेट की परीक्षा के लिए पृथक-पृथक अंक देना था, जो कि नहीं किया गया था। इस कारण बड़ी संख्या में पीएचडी उम्मीदवार उपलब्ध होते हुए भी गैर पीएचडीधारी अभ्यर्थियों का चयन और नियुक्ति की गई। कुलसचिव के खिलाफ भी शिकायत विद्यार्थियों ने शिकायत में कहा कि सहायक प्राध्यापक की चयन समिति के गठन में भी दोषपूर्ण प्रक्रिया अपनाई गई थी। विश्वविद्यालय की चयन समिति में कुलसचिव द्वारा साक्षात्कार के अंक दिए गए थे, परंतु कुछ अभ्यर्थियों के चयन में कुलसचिव को अंक देने से रोक दिया गया था। बतादें के वर्तमान में कुलसचिव डा. आरएल खरे और कुलपति डा. आरएस कुरील हैं। कार्यकर्ता के लिए नियम नहीं बना सकते महात्मा गांधी उद्यानिकी व वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा के कुलपति डा. आरएस कुरील ने कहा कि, नियमों का पालन करके ही नियुक्तियां की हैं। किसी कार्यकर्ता के चयन करने के लिए तो नियम नहीं बना सकते हैं। नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान दावा आपत्ति मांगी थी जो भी आपत्ति आई थी उनका निराकरण भी किया है।

Sensation Murder: Friends murdered 'friend' in Bilaspur...the body was buried in the field...now after 3 years, bones were found from this place...watch scary VIDEO
Politics, Raipur

Sensation Murder : बिलासपुर में दोस्तों ने की ‘दोस्त’ की हत्या…शव को गाड़ा खेत में…अब 3 साल बाद इस जगह से मिली हड्डियां…देखें डरावने VIDEO

बिलासपुर, 9 जनवरी। Sensation Murder : मस्तूरी थाना इलाके के मल्हार में चार लोगों ने मिलकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीन साल की जांच के बाद मौत के राज से पर्दा उठाया। पुलिस ने आरोपियों की बताई जगह से खुदाई कर लाश के अवशेष भी बरामद कर लिए हैं। हत्या करने वाले आरोपी इतने शातिर थे कि तीन साल तक अपने ही दोस्त की गुमशुदगी की कहानी इधर उधर फैला कर मामले पर पर्दा डाल रहे थे। तीन साल बाद मिली लाश मल्हार चौकी क्षेत्र से तीन साल पहले एक युवक लापता हो गया था। लापता हुए युवक का नाम विकास कैवर्त था। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों को पहले से ही शक था कि उसके दोस्तों ने ही उसे गायब किया है। परिजन लगातार पुलिस पर दबाव भी डाल रहे थे कि वो उनसे पूछताछ करे। पुलिस की जांच में काफी लंबा वक्त लगा। पुलिस ने जब मृतक के दोस्तों से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि पैसे को लेकर विवाद हुआ था। विवाद की बात सामने आने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की तब पता चला कि हत्या की वारदात दोस्तों ने ही मिलकर की है। आरोपियों ने बताया कि हत्या गला दबाकर की गई थी। हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए सभी ने मिलकर खेत में गड्ढा खोदा और उसमें शव को दफना दिया। जेसीबी से खोदकर निकाली गई हड्डियां आरोपियों के बताए अनुसार पुलिस ने खेत में जाकर जेसीबी से खुदाई कराई। खुदाई के दौरान पुलिस को युवक की हड्डियां बरामद हुई। पुलिस की टीम अब बरामद अवशेष को फॉरेंसिक एक्सपर्ट (Sensation Murder) के पास भेजेगी। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि तीन साल से लापता युवक की ही हड्डियां हैं या किसी और की। हड्डियां मिलने के बाद मृतक के परिवार में गम का माहौल है।