Lok Sabha Elections 2024: BJP busy preparing for Lok Sabha elections...Marathon meetings on 28th FebruaryLok Sabha Elections 2024
Spread the love

रायपुर, 09 जनवरी। Lok Sabha Elections : भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक तैयारियों में जुट गई है। पार्टी सहित सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठकें हो रही हैं और प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य अर्जित करने की दृष्टि से दायित्व सौंपे जा रहे हैं।

इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव की तैयारी और कार्यक्रम के क्रियांवयन के लिए सात समितियों का गठन किया है, जिनके माध्यम से जनता से सीधे जुड़कर उन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के कार्यों और भविष्य की कार्य-योजनाओं को प्रदेश सभी 11 लोकसभा सीटों में जनता तक पहुंचाया जा सके।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ के जिन विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को विजय प्राप्त नहीं हुई, उन स्थानों पर लोकसभा चुनाव में पार्टी की बढ़त बनाने के लिए कार्य योजना भी तय की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठकों के दौर के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से विभिन्न गतिविधियां संचालित करने के लिए सात समितियों का गठन किया और उनके प्रभारी भी घोषित किए है।.

जानिए किसे किस समिति की मिली जिम्मेदारी

पार्टी नव सदस्यता अभियान समिति : संयोजक अजय चंद्राकर, सह संयोजक रामसेवक पैंकरा, प्रदीप गांधी और महेश गागड़ा।

महिला स्व-सहायता समूह और गैर सरकारी संस्था संपर्क अभियान समिति : संयोजक प्रबलप्रताप सिंह जूदेव, सह संयोजक शालिनी राजपूत, लक्ष्मी राजवाड़े, भावना बोहरा और किशोर महानंद।

दीवार लेखन और होर्डिंग्स समिति : संयोजक अनुराग सिंहदेव, सह संयोजक अमित साहू, विक्रांत सिंह, रितेश गुप्ता, टिकेश्वर जैन और उपकार चंद्राकर।

गांव चलो अभियान समिति : संयोजक नारायण चंदेल, सह संयोजक मोतीलाल साहू, गोमती साय और भरत मटियार।

श्री राम मंदिर दर्शन समिति : संयोजक धरमलाल कौशिक, सह संयोजक लक्ष्मी वर्मा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. ललित मखीजा और रामलखन पैंकरा।

बूथ सशक्तीकरण अभियान : संयोजक संजय श्रीवास्तव, सह संयोजक अवधेश चंदेल. पीएम विश्वकर्मा योजना समिति : संयोजक पी. विश्वनाथन सह संयोजक प्रदीप सिंह (Lok Sabha Elections) और पुरुषोत्तम देवांगन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *