Again Mass Suicide: Big news from Sambhal...once again mass suicide...! 3 real brothers hanged themselvesAgain Mass Suicide
Spread the love

संभल, 29 दिसंबर। Again Mass Suicide : उत्तर प्रदेश के संभल में एक ही परिवार के तीन भाइयों ने अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। जिसमें दो भाइयों की मौत हो गई। जबकि, तीसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

बता दें कि घटना संभल के धनारी थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव की है। जहां दो सगे भाइयों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं, तीसरा भाई अस्पताल में भर्ती है। इस खबर से पूरे गांव में मातम छा गया है।

दरअसल, औरंगाबाद गांव के निवासी 19 वर्षीय पान सिंह ने बीते दिन शाम करीब 4 बजे जंगल में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पान सिंह के द्वारा जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही परिजनो ने जंगल में पहुंच कर मृतक के शव को नीचे उतरवाया।

लेकिन इसी बीच पान सिंह की सुसाइड की जानकारी उसके बड़े भाई बृजेश को मिली तो बृजेश ने भी गुरुवार शाम 6 बजे अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। मगर समय रहते परिजन घर के अंदर पहुंच गए और उसे फंदे उतार लिया। उसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पान सिंह और बृजेश के द्वारा फांसी लगाने की जानकारी सबसे बड़े भाई मुनेश को पंजाब में मिली। जिसपर वह पंजाब से वापस अपने घर लौट रहा था, लेकिन संभल जिले के धनारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही उसने रेलवे पुल के नीचे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

बिना पुलिस को बताए कर दिया अंतिम संस्कार

मुनेश के द्वारा रेलवे पुल के नीचे आत्महत्या करने की जानकारी मिली तो परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने मृतक पान सिंह और मुनेश का आनन-फानन में गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि तीसरा भाई बृजेश संभल के निजी अस्पताल में जिंदगी (Again Mass Suicide) और मौत से जंग लड़ रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *