कांकेर। कांकेर जिले में नक्सलियों ने फिर एक बार आईईडी प्लांट किया, जिसमें सर्चिंग के दौरान एक जवान उसकी चपेट में आ गया है और बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद घायल जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जवानों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक बीएसएफ कैम्प से बीमार जवान को अस्पताल पहुंचाने SSB ने एक रोड ओपनिंग पार्टी लगाई गई थी। सर्चिंग पार्टी मरकानार जंगल के पास पहुंची थी तभी नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए IED की चपेट में जवान आ गया।
विस्फोट से उड़े पत्थर से रोड ओपनिंग में तैनात जवान को चोटें आई है। जवान को कोयलीबेड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के बाद इलाके में बढ़ाई गई सर्चिंग
एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आईईडी विस्फोट से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। विस्फोट के समय वहां मौजूद रहे सभी जवान सुरक्षित हैं।
आईईडी की चपेट में आने से सुरेंद्र सिंह के घायल होने की सूचना है, जिसे हॉस्पिटल लाया गया है। फोर्स के कैंप के आसपास सर्चिंग बढ़ा दी गई है। जवानों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही BSF के डीआईजी कोयलीबेड़ा रवाना हुए हैं।