February 2024

Acid Attack on Wife: Heartbreaking incident...! Husband did acid attack on wife
Uncategorised

Acid Attack on Wife : दिल दहला देने वाली घटना…! पति ने किया पत्नी पर एसिड अटैक

गुरुग्राम, 29 फरवरी। Acid Attack on Wife : हरियाणा के गुरुग्राम से एसिड अटैक की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर एसिड अटैक किया। इस घटना के सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। पीड़िता को आनन- फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक महिला चार महीने से गुरुग्राम के चौमा गांव में रह रही है। वो दूसरों के घरों में काम कर गुजारा करती है। उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। शाम के वक्त महिला घरों में काम खत्म कर वापस अपने घर जा रही थी। जब वो अंसल मॉल के पास पहुंची तो अचानक नकाबपोश आया और पीछे की तरफ से उस पर कोई ज्वलनशील एसिड फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया और लोग इकट्ठा हुए, फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। यह घटना घटना बुधवार देर शाम साढ़े 6 बजे पालम विहार के अंसल मॉल के बाहर हुई। गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक घरेलु विवाद के चलते पति अपनी पत्नी पर एसिड फेंका। एसीपी नवीन ने बताया कि इस घटना के बाद से आरोपी फरार है  उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित महिला पालम विहार इलाके में मेड का काम करती है। एसिड से उसके हाथ, पैर और कमर झुलस (Acid Attack on Wife) गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की एसीपी नवीन का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गईं हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल महिला खतरे से बाहर है और दिल्ली के सफदरजंग में उसका इलाज चल रहा है।

ADR Report: ADR keeping a close eye in the election season...! Which party spent more than its income and who saved a lot of 'party fund'...see here
Uncategorised

ADR Report : चुनावी मौसम में ADR पैनी नजर…! आमदनी से ज्यादा खर्च किस पार्टी ने किया और किसने खूब बचाया ‘पार्टी फंड’…यहां देखें बड़ा खुलासा

नई दिल्ली, 29 फरवरी। ADR Report : चुनावी मौसम शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसके बाद पूरा क्षेत्र जगह-जगह प्रत्याशियों के बड़े-बड़े होर्डिंग्स और विज्ञापनों से पट जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन सी राजनीतिक पार्टियां कितनी कमाई करती हैं, कितना खर्च करती हैं और इन खर्चों का स्रोत क्या है? चुनाव और राजनीतिक दलों पर पैनी नजर रखने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में छह राष्ट्रीय पार्टियों ने 2022-23 में 3,077 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। ये 6 राष्ट्रीय पार्टियां है- बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा, सीपीएम और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) हैं। इसमें से 76% की कमाई बीजेपी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2022-23 में बीजेपी ने 2,061 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। एक साल में बीजेपी की कमाई 77% तक बढ़ गई। 2021-22 में बीजेपी ने 1,917 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बीजेपी के बाद सबसे ज्यादा कमाई आम आदमी पार्टी की बढ़ी। आम आदमी पार्टी ने 2021-22 में 45 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि, 2022-23 में उसकी कमाई 91% तक बढ़कर 85 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि, बीजेपी के बाद सबसे रईस पार्टी कांग्रेस है। कांग्रेस ने 2022-23 में करीब 452 करोड़ रुपये कमाए। दिलचस्प बात ये है कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी के उलट कांग्रेस की कमाई कम हुई है। 2021-22 में कांग्रेस ने 541 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी, एक साल में उसकी कमाई 16% कम हो गई। कहां-कहां से कमाया? सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को ‘असंवैधानिक’ बताते हुए रद्द कर दिया था। राजनीतिक पार्टियों की आधी से ज्यादा कमाई इसी से होती है। ऑडिट रिपोर्ट की मानें तो बीजेपी की 55% कमाई इलेक्टोरल बॉन्ड से ही हुई। बीजेपी को 1,294 करोड़ रुपये चुनावी बॉन्ड के जरिए मिले। वहीं, कांग्रेस को 38% यानी 171 करोड़ रुपये चुनावी बॉन्ड से आमदनी हुई। आम आदमी पार्टी की भी 45 करोड़ यानी 53% कमाई इसी स्कीम से हुई। कुल मिलाकर 6 राष्ट्रीय पार्टियों को 2022-23 में 1,511 करोड़ रुपये चुनावी बॉन्ड से मिले। इसके अलावा 1,034 करोड़ रुपये चंदे और 532 करोड़ रुपये दूसरे जरियों से मिले हैं। कांग्रेस-AAP ने कमाई से ज्यादा खर्च किया हर राजनीतिक पार्टी को हर साल अपनी कमाई और खर्च को लेकर एक ऑडिट रिपोर्ट चुनाव आयोग को देनी होती है। इसमें पार्टियों को बताना होता है कि उन्होंने कहां से कितना कमाया और कहां कितना खर्च किया। रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपनी आमदनी से ज्यादा खर्चा किया। 2022-23 में कांग्रेस ने अपनी कमाई से करीब 15% ज्यादा खर्च किया। कांग्रेस ने 467 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्चा किया। इसी तरह आम आदमी पार्टी ने भी अपनी कमाई से 17% ज्यादा खर्च किया। उसने 2022-23 में 102 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए। वहीं, बीजेपी ने अपनी कमाई का लगभग 58% ही खर्च किया। उसने 1,362 करोड़ रुपये खर्च किए। बीजेपी ने 80% खर्च चुनाव पर किया चुनाव प्रचार पर खर्च करने में बीजेपी सबसे आगे हैं। बीजेपी ने पिछले साल जितना खर्च किया, उसमें से 80% से ज्यादा चुनाव प्रचार पर किया। 2022-23 में बीजेपी ने 1,092 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए।  वहीं, कांग्रेस ने अपने कुल खर्च का लगभग 41% यानी 193 करोड़ ही चुनाव पर खर्चा किया, जबकि, आम आदमी पार्टी ने 36 करोड़ रुपये चुनाव प्रचार पर लगाए। यानी, अपने कुल खर्च का करीब 36 फीसदी। इसके अलावा राजनीतिक पार्टियां प्रशासनिक काम, अपने कर्मचारियों को सैलरी देने और बाकी दूसरे कामों (ADR Report) पर खर्च करती हैं।

Ram Mandir Viral Video: Amazing scene seen in the sanctum sanctorum of Ram Temple...! Watch the video yourself
Uncategorised

Ram Mandir Viral Video : राम मंदिर के गर्भगृह में दिखा अद्भुत दृश्य…! आप खुद ही देखें VIDEO

कवर्धा, 29 फरवरी। Ram Mandir Viral Video : अयोध्या में 22 जनवरी को बनए भव्य मंदिर में भगवान प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद कई ऐसी बाते सामने आईं, जो किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम की प्रतिमा की आंखें बोलने लगीं।  रामलला की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने खुद इस चमत्कार की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मैंने जो मूर्ति बनाई, गर्भगृह के अंदर जाकर उसके भाव बदल गए और आंखें बोलने लगीं। अरुण योगी राज ने बताया कि गर्भगृह के बाहर मूर्ति की छवि अलग थी, लेकिन मूर्ति को जब गर्भगृह में प्रवेश कराया गया, तो उसकी आभा ही बदल गई। मैंने भी इसे महसूस किया।  उका कहना है कि मैंने गर्भगृह में अपने साथ मौजूद लोगों को भी इस बारे में बताया था कि यह दैवीय चमत्कार है या कुछ और, लेकिन मूर्ति में बदलाव हो गया था। अब राम मंदिर में कुछ ऐसा हुआ जिसे लोग चमत्कार बता रहे हैं। दरअसल, भगवान राम के मंदिर के गर्भगृह में एक पक्षी पहुंच गया और भगवान राम की मूर्ति की परिक्रमा करने लगा।  मंदिर के गर्भगृह में पक्षी का पहुंचना चमत्कार माना जा रहा है और लोगों ने इस चमत्कार को अपनी आंखों से देखा। लोगों का मानना है कि यह पक्षी कोई और नहीं, बल्कि पक्षियों के राजा गरुड़ देव हैं, जो अपने प्रभु श्री राम का दर्शन करने आए हैं। लोगों ने इस नजारे को मोबाइल में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।  इस वीडियो को भारतीय जनता पार्टी (Ram Mandir Viral Video) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो पर लिखा है कि गरुड़ देव प्रभु श्रीरामलला के गर्भगृह की परिक्रमा लगा रहे हैं। 

Teacher Committed Suicide: A big news from Kawardha...! Education officer committed suicide... drank poison in government quarter
Raipur

Teacher Committed Suicide : कवर्धा से एक बड़ी खबर…! शिक्षा अधिकारी ने की आत्महत्या…सरकारी क्वार्टर में पिया जहर

कवर्धा, 29 फरवरी। Teacher Committed Suicide : कवर्धा से एक बड़ी खबर आ रही है। ABEO ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या कर ली है। घटना कवर्धा जिले की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक बोड़ला विकासखंड के शिक्षा विभाग में पदस्थ ABEO ने आत्महत्या कर ली है। वो 6 साल से पदस्थ थे। हायक खंड शिक्षा अधिकारी ने शासकीय क्वार्टर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बीती रात पत्नी बच्चों के सो जाने के बाद सहायक खंड शिक्षा अधिकारी रवि क्षत्रिय ने जहर खाकर जान दे दी। इलाज के लिए ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बोड़ला ब्लॉक में रवि क्षत्रिय सहायक खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। वह पिछले 6 सालों से बोड़ला ब्लॉक में पदस्थ थे। यहां उन्हें सरकारी क्वार्टर एलॉट हुआ था। सरकारी क्वार्टर में वे अपने पत्नी व बच्चों के साथ रहते थे। बीती रात रवि ने अपने परिवार के साथ खाना खाया फिर पूरा परिवार सोने चले गया। पत्नी और बच्चों के सोने के बाद रवि क्षत्रिय ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिसके बाद वह दर्द से चीखने लगा। आवाज सुन पत्नी की नींद खुली तब उन्होंने देखा कि रवि क्षत्रिय उल्टियां कर रहे थे। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से रवि क्षत्रिय को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होता देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन कवर्धा ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस को परिवार से पूछताछ में पता चला कि सहायक खंड शिक्षा अधिकारी पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। कारण क्या था पूछने पर भी वह नहीं बताते थे। साथ ही काफी नशा भी करने लगे थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट (Teacher Committed Suicide) नहीं मिला है। शव का पंचनामा बना पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

Most Impressive: In just 2 months of his tenure, humble tribal CM 'Vishnu' made a place in the list of influential people... at what number is his name...? see here
Raipur

Most Impressive : कार्यकाल के महज 2 महीने में विनम्र आदिवासी CM ‘विष्णु’ ने प्रभावशाली लोगों की सूची में बनाई जगह…कितने नंबर पर है उनका नाम…? यहां देखें

रायपुर, 29 फरवरी। Most Impressive : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह बनाई है। छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बहुत ही कम समय में लोकप्रियता की सीढ़ियां चढ़ने लगे हैं। अपने कार्यकाल के महज दो महीने में ही मुख्यमंत्री ने मोदी की गारंटी को लागू करने समेत कई उपलब्धियों से लोगों के दिलों में जगह बना ली है। अपने छोटे से कार्यकाल में सीएम साय न सिर्फ आदिवासियों बल्कि आम जनता का भी भरोसा जीतने में कामयाब रहे हैं। यही वजह है कि इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी देश के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को 77वां स्थान मिला है। विष्णुदेव साय ने कुनकुरी विधानसभा सीट से लड़ा था, जिसमें उन्होंने 25 हजार 541 वोट से जीत दर्ज की। दरअसल, कम बोलने और बेहद विनम्र माने जाने वाले विष्णुदेव साय को, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का बेहद करीबी माना जाता है। राजनीतिक माहौल में पले-बढ़े विष्णुदेव साय 1989 में जशपुर ज़िले के बगिया गांव में पहली बार पंच चुने गये। इसके बाद अगले ही साल उनकी पंचायत का सरपंच चुना गया था। उसी साल भाजपा ने उन्हें तपकरा विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया और अविभाजित मध्यप्रदेश में 1990 में वे पहली बार विधानसभा पहुंचे। 1998 में उन्हें बीजेपी ने फिर अपना प्रत्याशी बनाया और विष्णुदेव साय ने फिर से जीत हासिल की। एक साल बाद 1999 में उन्होंने रायगढ़ लोकसभा से चुनाव लड़ा और वे सांसद निर्वाचित हुए। 1999 से 2014 तक वे लगातार सांसद चुने गये। 2014 में उन्हें मोदी सरकार में पहली बार केंद्रीय इस्पात, खान, श्रम व रोजगार राज्य मंत्री की कमान सौंपी गई। इस दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ बीजेपी का अध्यक्ष (Most Impressive) भी बनाया गया।

Himachal Pradesh News: All 6 rebel MLAs of Congress are disqualified...! Speaker took action on violation of whip
Uncategorised

Himachal Pradesh News : कांग्रेस के सभी 6 बागी MLA अयोग्य…! व्हिप के उल्लंघन पर स्पीकर ने की कार्रवाई

शिमला, 29 फरवरी। Himachal Pradesh News : हिमाचल प्रदेश के स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले सभी 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कहा कि दल-बदल कानून के तहत 6 माननीय विधायकों के खिलाफ शिकायत विधायक और मंत्री हर्ष वर्धन जी के माध्यम से हमारे सचिवालय को मिली। जिसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों को सुना और अपना फैसला सुनाया। स्पीकर कुलदी सिंहप पठानिया ने कहा, ‘उन्होंने कहा कि विधायकों ने चुनाव तो कांग्रेस पार्टी से लड़ा, लेकिन पार्टी का व्हिप उल्लंघन किया, लेकिन वोट नहीं दिया। मैंने सभी पक्षों को सुना. मेरे ऑर्डर के तीस पेज है। माननीय इस मामले पर पूरी सुनवाई की। मैंने दोनों पक्षों को पूरी तरह सुना। ‘ जिन विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया है उनके नाम सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर,राजेंद्र सिंह राणा, चैतन्य शर्मा, देवेंदर भुट्टो, इंदर दत्त लखनपाल हैं। इन सभी विधायकों ने व्हिप का उल्लंघन किया था। राज्यसभा चुनाव में कैसे हुआ खेला? हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव था। इसे जीतने के लिए 35 विधायकों के वोट की जरूरत थी। कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं, इसलिए पार्टी के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी की जीत लगभग तय मानी जा रही थी। बीजेपी के यहां 25 विधायक हैं। उसके पास 10 वोट कम थे, फिर भी पार्टी ने हर्ष महाजन को उम्मीदवार बना दिया था। जब चुनाव हुए तो कांग्रेस के 6 विधायकों (Himachal Pradesh News) ने तो क्रॉस वोटिंग की। तीन निर्दलीय विधायकों ने भी बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में वोट कर दिया। इससे बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवार को 34-34 वोट मिले।आखिरकार पर्ची के जरिए फैसला किया गया, जिसमें बीजेपी के हर्ष महाजन की जीत हुई।

Death due to Corona: Big news about Corona...! One death...active patient 71
Raipur

Death due to Corona : कोरोना को लेकर बड़ी खबर…! एक की मौत…एक्टिव मरीज 71

रायपुर, 29 फरवरी। Death due to Corona : कोरोना को लेकर एक बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ में फिर से कोरोना फैलने लगा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। प्रदेश में फिलहाल कोरोना के एक्टिव मरीज 71 हो गये हैं। कोरोना के एक मरीज की मौत भी बुधवार को हुई है। जांजगीर चांपा के एक कोरोना संक्रमित की जान गयी है। बुधवार को कोरोना के 11 नये मरीज मिले। दुर्ग में अभी सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित है। बुधवार को जहां दुर्ग में सर्वाधिक 5 मरीज मिले, वहीं रायपुर में 3 और बालोद, जांजगीर (Death due to Corona) और सुकमा से 1-1 कोरोना मरीज मिले हैं।

Road Accident in Dindori: Big news of road accident from Dindori...! 14 people died...21 seriously injured...see VIDEO
Uncategorised

Road Accident in Dindori : डिंडोरी से सड़क हादसे की बड़ी खबर…! 14 लोगों की मौत…21 गंभीर घायल…देखें VIDEO

डिंडोरी, 29 फरवरी। Road Accident in Dindori : मध्यप्रदेश के डिंडोरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 21 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, घटना देर रात शहपुरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां ग्रामीण गोद भराई कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान बड़झर गांव के पास एक लोडिंग वाहन पलट गया। जिससे 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पीएम के लिए भेज दिया है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी ग्रामीण (Road Accident in Dindori) देवरी गांव के हैं।

BJP Women Workers: Sad news early in the morning...! BJP worker murdered...body recovered from closed shop...lover also committed suicide
Politics

BJP Women Workers : सुबह-सुबह दुखद खबर…! BJP कार्यकर्ता की हत्या…बंद दुकान से शव बरामद…प्रेमी ने भी की आत्महत्या

नई दिल्ली, 29 फरवरी। BJP Women Workers : राजधानी दिल्ली के नरेला में बीजेपी की महिला कार्यकर्ता का शव मिला है। ये युवती बीते चार दिनों से गायब थी जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई थी। जानकारी के मुताबिक, युवती की हत्या उसके प्रेमी ने की थी जिसने बाद में उसने भी सुसाइड कर लिया था। 28 साल की वर्षा पंवार नाम की ये युवती जिस निजी स्कूल में काम करती थी उसी की बंद दुकान में उसका शव मिला है। फिलहाल नरेला पुलिस जांच में जुट गई है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक, नरेला में स्वतंत्र नगर से बांकनेर जाने वाले रास्ते पर यह निजी स्कूल बना हुआ है। इसी प्राइवेट स्कूल में वर्षा पंवार नौकरी करती थी। वह 24 फरवरी से वर्षा लापता थी। वर्षा के पिता ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई हुई थी। इसी स्कूल के अंदर एक स्टेशनरी की दुकान भी है जो पिछले 4 दिन से बंद थी। इस पर बाहर से ताला लगा हुआ था। लड़की के पिता को उसी दुकान पर शक हुआ और बुधवार दोपहर के वक्त दुकान का ताला तोड़ा गया तो अंदर युवती का शव मिला जिसके गले पर निशान थे। इससे अंदेशा है कि गला दबाकर हत्या को अंजाम दिया गया है। मृतक युवती भाजपा की एक्टिव कार्यकर्ता (BJP Women Workers) थी जिसके भाजपा के नेताओं के साथ फोटो भी देखे जा सकते हैं. फिलहाल पुलिस ने मृतक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

Mahtari Yojana Part-2: Another IMP information related to Mahtari Vandan Yojana...! Missed women can fill the application again on this day
Raipur

Mahtari Yojana Part-2 : महतारी वंदन योजना से संबंधित एक और IMP जानकारी…! छूटी हुई महिलाएं इस दिन दोबारा भर सकती हैं आवेदन

रायपुर, 29 फरवरी। Mahtari Vandana Yojana : छत्‍तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से महतारी वंदन योजना लागू की गई है। प्रथम चरण में करीब 70 लाख आवेदन जमा हुए है। इसके लिए 21 से 25 फरवरी तक दावा-आपत्ति मंगाई गई थी। प्रदेशभर से 9,424 आपत्तियां हैं, जिसका निराकरण किया जा रहा है। आपत्ति का निराकरण 26 से शुरू है, जो 29 फरवरी तक किया जाएगा। कोरबा से सबसे अधिक 1,311 आपत्तियां आई हैं। वहीं, सबसे कम मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से छह आपत्तियां आई हैं। कोरबा जिले में 2,93,580 तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से 82,366 आवेदन जमा हुए हैं। रायपुर से सबसे अधिक 5,30,903 आवेदन जमा किए गए हैं। यहां से 208 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। महतारी वंदन योजना की अंतिम सूची का प्रकाशन एक मार्च को किया जाएगा। स्वीकृति पत्र पांच मार्च को जारी होगा। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पहली किस्त जारी होगी। दुबारा मिलेगा हितग्राहियों को आवेदन करने का मौका महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आवेदनों के सत्यापन के बाद प्रथम बार डीबीटी के माध्यम से आधार लिंक बैंक खातों में राशि जारी की जाएगी। प्रथम चरण के बाद फिर से अगले चरण में पात्र हितग्राहियों को आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह प्रक्रिया सतत चलती रहेगी। महतारी वंदन योजना एक मार्च से लागू की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत 21 वर्ष और उससे ऊपर की आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश की समस्त पात्र विवाहित, विधवा, परित्यक्ता महिला को इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये दिया जाने का प्रविधान है। विधानसभा में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने लिखित जानकारी दी है। संगीता सिन्हा ने सदन ने प्रश्न पूछा था कि Mahtari Vandana Yojana कब से लागू होगी और क्या प्रदेश की समस्त विवाहित, विधवा, परित्यक्ता महिलाओं को योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जाने का प्रविधान किया गया है। ऐसे चेक करें आवेदन स्थिति? अगर आपने इस योजना के तहत अप्लाई किया है तो आपका आवेदन स्वीकृत हुआ है या नहीं या फिर इसमें कोई डीटेल तो नहीं ठीक करानी, इसके लिए आप अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं। अब जब आवेदन की प्रक्रिया खत्म हो गई है तो आवेदक अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। आवेदन करने वाली महिलाएं mahtarivandan.cgstate.gov.in लिंक की सहायता से अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर अपने आवेदन पर की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको https://mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाना होगा, जिसमें आवेदन की स्थिति सेक्शन में जाना होगा। यहां आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा डालकर सबमिट करना होगा और फिर आपके आवेदन की स्थिति पता चल जाएगी।