नई दिल्ली, 13 अप्रैल। Best Moisturiser For Hair : घी और सरसों के तेल का इस्तेमाल बालों के लिए सदियों से किया जा रहा है। घी और सरसों का तेल दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर हैं जो बालों के लिए अमृत समान माने जाते हैं। घी फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। ये पोषक तत्व स्कैल्प को पोषण देते हैं, बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं।
इसके मॉइस्चराइजिंग गुण रूखे स्कैल्प वाले लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है। दूसरी ओर, सरसों के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड, बीटा-कैरोटीन, सेलेनियम, जिंक और आयरन होते हैं, जो बालों के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं। लेकिन आप जानते हैं इन दोनों में बालों की सेहत के लिए कौन सा ज़्यादा फायदेमंद है। चलिए हम आपको बताते हैं।
जब स्कैल्प में सरसो के तेल से मालिश की जाती है, तो यह रक्त संचार को बढ़ाता(Best Moisturiser For Hair) है। इसके एंटीफंगल गुण स्कैल्प के संक्रमण और रूसी को दूर रखने में भी मदद करते (Best Moisturiser For Hair)हैं। घी, उतना गर्म नहीं होता, लेकिन स्कैल्प की सूजन या सूखापन को कम करने में मदद करता है।
यह एक प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करता है, नमी को लॉक करता है और जलन को शांत करता है। यानी सरसों का तेल रक्त संचार को बेहतर करने में ज़्यादा फायदेमंद है जबकि घी ड्राई , स्कैल्प को मॉइस्चराइज़ करने के लिए बेहतर है।
हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए लोग सरसों के तेल का इस्तेमाल ज़्यादा करते हैं। इसमें मौजूद केराटिन प्रोडक्शन बालों की मजबूती के लिए एक बेहतरीन प्रोटीन (Best Moisturiser For Hair)है। वहीं, घी बालों की जड़ों को गहराई से पोषण देकर, दोमुंहे बालों को सील करने में सहायता करता है।
यानी, जब सीधे तौर पर बालों के ग्रोथ की बात आती है तो सरसों का तेल तेजी से परिणाम दिखाता है। हालाँकि, घी बालों को मजबूत और लचीला बनाता (Best Moisturiser For Hair)है।
घी का कैसे करें इस्तेमाल: 1-2 बड़े चम्मच घी गर्म करें और अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 5-10 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें। गहरी कंडीशनिंग के लिए इसे कम से कम एक घंटे या रात भर के लिए छोड़ दें। हल्के शैम्पू से अच्छी तरह धो लें।