Congress has no one, so now Kawasi Lakhma is the scapegoat...? Listen to CM's sensational statement VIDEOCongress
Spread the love

रायपुर, 24 मार्च। Congress ने बस्तर लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कवासी लखमा के प्रत्याशी बनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तंज कसा है। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस में प्रत्याशी नहीं मिल रहे। मिला हुआ टिकट वापस कर रहे हैं। कोई नहीं मिला तो कवासी लखमा को बलि का बकरा बना रहे हैं।

प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृह जिले जशपुर के लिए रवाना हुए। रवानगी से पहले सीएम साय ने रायपुर हेलीपैड में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की दी बधाई। उन्होंने कहा कि बुराई में अच्छाई की जीत का त्यौहार है। इस त्योहार में दुश्मन भी गले मिलते हैं। प्रदेशवासियों से आग्रह है कि सभी शांतिपूर्वक त्योहार मनाए।

इसके साथ ही बस्तर में चुनाव (Congress) के बीच त्योहार मनाए जाने को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि सबको चौकस किए हैं। त्योहार शांति पूर्वक तरीके से निपटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *