Heavy Rain in CG : भारी बारिश के चलते विशेष अलर्ट… कलेक्टर ने विभागों को अलर्ट पे रखा

Spread the love

रायगढ़, 26 जून। Heavy Rain in CG : जिले में हो रही भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिला प्रशासन के सभी विभागों को अलर्ट पर रखा है। उन्होंने राजस्व और पंचायत विभाग के मैदानी अमले को फील्ड स्तर पर लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। जिन पंचायतों में बाढ़ की स्थिति बनती है वहां विशेष सतर्कता बरतने के लिए निर्देशित किया है।

इसके साथ ही कलेक्टर सिन्हा के निर्देश पर जिले में बाढ़/अतिवृष्टि (Heavy Rain in CG) से किसी भी प्रकार की क्षति होने की सूचना एवं सहायता के लिये जिला कार्यालय रायगढ़ में 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमें दूरभाष नंबर +91-07762-223750 पर कॉल कर संपर्क किया जा सकता है।