9 June 2024

Modi Cabinet 2024 Oath Live : Narendra Modi oath ceremony live… watch here
Uncategorised

Modi Cabinet 2024 Oath Live : नरेंद्र मोदी शपथ समारोह लाइव…यहां देखें

नई दिल्ली, 09 जून। Modi Cabinet 2024 Oath Live : मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में होने जा रहा है। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। बीजेपी के तमाम सहयोगी दलों के दिग्गजों को मंत्री पद की शपथ के लिए फोन जा चुका है। अमित शाह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल सहित 69 सांसद मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Modi Swearing-in Ceremony Live Updates: 69 MPs will take the 'third oath' in the Modi government...! See the list here
Uncategorised

Modi Swearing-in Ceremony Live Updates : मोदी सरकार में 69 सांसद लेंगे ‘तीसरी कसम’…! यहां देखें List

नई दिल्ली, 09 जून। Modi Swearing-in Ceremony Live Updates : मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में होने जा रहा है। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। बीजेपी के तमाम सहयोगी दलों के दिग्गजों को मंत्री पद की शपथ के लिए फोन जा चुका है। अमित शाह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल सहित 69 सांसद मंत्री पद की शपथ लेंगे। बीजेपी के तमाम सहयोगी दलों के दिग्गजों को मंत्री पद की शपथ के लिए फोन जा चुका है। जिनके पास फोन आया है, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास पर नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी कर ली है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता मिला है। खड़गे शपथ ग्रहण में शामिल होंगे या नहीं इस पर फैसला गठबंधन सहयोगियों से चर्चा के बाद लिया जाएगा। प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के पड़ोसी देशों के नेता शामिल होंगे। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने समारोह का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। ये मंत्री लेंगे शपथ गुजरात1.अमित शाह2.एस जयशंकर3.मनसुख मंडाविया4.सीआर पाटिल5.नीमू बेन बंभनिया हिमाचल1.जे पी नड्डा ओडिशा1.अश्विनी वैष्णव2.धर्मेंद्र प्रधान3.जुअल ओरम कर्नाटक1.निर्मला सीतारमण2.एचडीके3.प्रहलाद जोशी4.शोभा करंदलाजे5.वी सोमन्ना महाराष्ट्र1.पीयूष गोयल2.नितिन गडकरी3.प्रताप राव जाधव4.रक्षा खडसे5.राम दास अठावले6.मुरलीधर मोहोल गोवा1.श्रीपद नाइक जम्मू-कश्मीर1.जितेंद्र सिंह मध्य प्रदेश1.शिवराज सिंह चौहान2.ज्योतिरादित्य सिंधिया3.सावित्री ठाकुर4.वीरेंद्र कुमार उत्तर प्रदेश1.हरदीप सिंह पुरी2.राजनाथ सिंह3.जयंत चौधरी4.जितिन प्रसाद5.पंकज चौधरी6.बी एल वर्मा7.अनुप्रिया पटेल8.कमलेश पासवान9.एसपी सिंह बघेल बिहार1.चिराग पासवान2.गिरिराज सिंह3.जीतन राम मांझी4.रामनाथ ठाकुर5.ललन सिंह6.निर्यानंद राय7.राज भूषण8.सतीश दुबे अरुणाचल1.किरन रिजिजू राजस्थान1.गजेंद्र सिंह शेखावत2.अर्जुन राम मेघवाल3.भूपेंद्र यादव4.भागीरथ चौधरी हरियाणा1.एमएल खट्टर2.राव इंद्रजीत सिंह3.कृष्ण पाल गुर्जर केरल1.सुरेश गोपी2.जॉर्ज कुरियन तेलंगाना1.जी किशन रेड्डी2.बंदी संजय तमिलनाडु1.एल मुरुगन झारखंड1.संजय सेठ2.अन्नपूर्णा देवी छत्तीसगढ़1.तोखन साहू आंध्र प्रदेश1.डॉ.चंद्रशेखर पेम्मासानी2.राम मोहन नायडू किंजरापु3.श्रीनिवास वर्मा पश्चिम बंगाल1.शांतनु ठाकुर2.सुकांत मजूमदार पंजाब1.रवनीत सिंह बिट्टू असम1.सर्बानंद सोनोवाल2.पबित्रा मार्गेह्रिता उत्तराखंड1.अजय टम्टा दिल्ली1.हर्ष मल्होत्रा

Modi Cabinet: Big Breaking...! Bilaspur's Tokhan Sahu included in PM Modi's cabinet.. Call came from PMO
Uncategorised

Modi Cabinet : बिग ब्रैकिंग…! बिलासपुर के तोखन साहू PM मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल.. PMO से आया कॉल…VIDEO

रायपुर, 09 जून। Modi Cabinet : छत्तीसगढ़ के 11 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में से बिलासपुर सीट से जबरदस्त जीत कराने वाले भाजपा उम्मीदवार और बिलासपुर सासंद को पीएमओ से कॉल आया है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री मंडल में छत्तीसगढ़ को भी मौका दिया जा सकता है। तोखन साहू कोई महत्वपूर्ण पद पर काम कर सकते हैं। बता दें, कि 1994 से बतौर पंच अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले तोखन साहू एक लंबा राजनीतिक सफर पूरा कर चुके हैं। साल 2024 के लोक सभा चुनाव में भाजपा ने बिलासपुर लोक सभा सीट से लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू को अपनी उम्मीदवार बनाया था। लोरमी के छोटे गांव से शुरुआत होने के बाद तोखन साहू का सफर अब दिल्ली के संसद भवन तक पहुंच गया है। उन्होंने पहली बार सूरजपुरा गांव से पंच का चुनाव जीता था। इसके बाद ये सिलसिला चलता चला गया। कैसा रहा 2024 का लोक सभा चुनाव बिलासपुर छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और ये शहर लगभग 400 वर्ष पुराना है। इसे न्यायधानी भी कहा जाता है। बिलासपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में इस बार बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया पर भीजेपी के उम्मीदवार तोखन साहू ने कांग्रेस के उम्मीदवार देवेंद्र कुमार यादव को 1 लाख 64 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। भाजपा के तोखन साहू को 7 लाख से ज्यादा वोट मिले जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार को 5 लाख से ज्यादा वोट मिले। 2024 में कुल वोटों में से इस सीट पर 53 प्रतिशत से अधिक वोट मिले, जबकि कांग्रेस (Modi Cabinet) के देवेंद्र यादव को 41 फीसदी वोट मिल पाए। तोखन साहू को अपने क्षेत्र में काफी जनप्रिय नेता के रूप में भी जाना जाता है।

Uncategorised

Modi Swearing Ceremony : बीजेपी के 20 दिग्गजों के नाम नहीं है लिस्ट में…ये 22 सांसद पहुंचे PM आवास…यहां देखें दोनों की List

नई दिल्ली, 09 जून। Modi Swearing Ceremony : मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच दिल्ली में सियासी हलचल काफी तेज हो गई है। जिन सांसदों के पास फोन पहुंच चुका है। वे खुशी-खुशी शपथ की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन जिन दिग्गज सांसदों के पास फोन नहीं पहुंचा है, उन्हें लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बीजेपी के 20 दिग्गजों के नाम सामने आए हैं, जिन्हें मोदी सरकार 2.0 में बेहद अहम जिम्मेदारियां मिली थीं, लेकिन इस बार उनका नाम लिस्ट से गायब है। अब तक ना ही उनके पास फोन आया है और ना ही वह पीएम आवास में हुई मीटिंग में शामिल हुए हैं। हालांकि, इनमें से कई ऐसे नाम भी हैं, जो चुनाव नहीं जीत सके हैं। लिस्ट में नहीं हैं ये 20 नेता अजय भट्टसाध्वी निरंजन ज्योतिमीनाक्षी लेखीराजकुमार रंजन सिंहजनरल वीके सिंहआरके सिंहअर्जुन मुंडास्मृति ईरानीअनुराग ठाकुरराजीव चंद्रशेखरनिशीथ प्रमाणिकअजय मिश्रा टेनीसुभाष सरकारजॉन बारलाभारती पंवारअश्विनी चौबेरावसाहेब दानवेकपिल पाटिलनारायण राणेभगवत कराड मीटिंग में पीएम आवास पहुंचे थे ये 22 सांसद शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचने वालों में 22 सांसद शामिल थे. इनमें 1. सर्बानंद सोनोवाल, 2. चिराग पासवान, 3. अन्नपूर्णा देवी, 4. मनोहर लाल खट्टर, 5. शिवराज सिंह चौहान, 6. भागीरथ चौधरी, 7. किरेन रिजिजू, 8. जितिन प्रसाद, 9. एचडी कुमारस्वामी, 10. ज्योतिरादित्य सिंधिया, 11. निर्मला सीतारमण, 12. रवनीत बिट्टू, 13. अजय टमटा, 14. राव इंद्रजीत सिंह, 15. नित्यानंद राय, 16. जीतन राम मांझी, 17. धर्मेंद्र प्रधान, 18. गजेंद्र सिंह शेखावत, 19. हर्ष मल्होत्रा, 20. एस जयशंकर, 21. सीआर पाटिल, 22. कृष्णपाल गुर्जर शामिल हैं।

Uncategorised

Modi Ke Naye Mantri : लगी मुहर…! मोदी सरकार की कैबिनेट में शामिल हुआ किंगमेकर का ये सबसे युवा मंत्री

नई दिल्ली, 09 जून। Modi Ke Naye Mantri : मोदी सरकार 3.0 में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के कोटे से दो सांसद मंत्री बनेंगे। टीडीपी की ओर से उन दोनों सांसदों के नाम तय कर दिए गए हैं। राम मोहन नायडू किंजरापु कैबिनेट मंत्री और चंद्रशेखर पेम्मासानी आज राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ लेंगे। आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम सीट से तीसरी बार चुनकर आए राम मोहन नायडू (36) अबतक के सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री होंगे। राम मोहन नायडू का जन्म निम्माडा में 18 दिसंबर, 1987 को हुआ था। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री और टीडीपी नेता येरन नायडू के बेटे हैं। उन्हें सार्वजनिक सेवा और राजनीति विरासत में मिली है। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो राम मोहन ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से की. उसके बाद अमेरिका की Purdue University से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की। इसके बाद लॉन्ग आईलैंड से एमबीए किया। 2012 में पिता का सड़क हादसे में निधन उन्होंने सिंगापुर में करियर बनाना शुरू ही किया था कि 2012 में कार हादसे में उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद वह राजनीति में आए और 2014 में 26 साल की उम्र में श्रीकाकुलम से पहली बार सांसद चुने गए और 16वीं लोकसभा में दूसरे सबसे कम उम्र के सांसद बने। चंद्रबाबू के करीबी हैं राम मोहन राम मोहन नायडू को चंद्रबाबू नायडू का करीबी माना जाता है। उनकी गिनती अपने पिता येरन नायडू की तरह टीडीपी चीफ के करीबियों में होती है। जब चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी हुई, उस कठिन समय में राम मोहन ने दिल्ली में टीडीपी चीफ के बेटे नारा लोकेश के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चूंकि राम मोहन करीब 9 साल से दिल्ली में एक्टिव थे और उनके अलग-अलग दलों में संपर्क थे, नारा लोकेश के साथ मिलकर उन्होंने टीडीपी चीफ की गिरफ्तारी के खिलाफ मोर्चा बनाया। चंद्रबाबू ने उन्हें ही दिल्ली की सभी यात्राओं में उनके साथ रहने की जिम्मेदारी सौंपी है। जो राष्ट्रीय राजनीति की पेचीदगियों से निपटने में उनकी साझेदारी को दिखाती है। 2020 में मिला था संसद रत्न पुरस्कार राम मोहन नायडू को 2020 में संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वहीं 2024 में उन्होंने अपनी सीट से 3.27 हजार वोटों से जीत हासिल की है। वह संसद की कई समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं। इनमें कृषि, पशुपालन, रेलवे, गृह मामलों, पर्यटन एवं संस्कृति समेत कई समिति शामिल हैं। 2021 में बजट सत्र के दौरान ली पैटर्निटी लीव राम मोहन ने 2017 में श्री श्रव्या से शादी है, 2012 में उनकी एक बच्ची हुई। वह न केवल पारिवारिक व्यक्ति हैं, बल्कि राजनीति में भी रूढ़िवादिता को तोड़ने का प्रयास करते हैं। अपनी पत्नी की गर्भावस्था के लिए 2021 के बजट सत्र के दौरान पितृत्व अवकाश लेने के उनके निर्णय ने लैंगिक अधिकारों और शिक्षा पर स्वस्थ चर्चा को जन्म दिया। वह संसद में मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा और यौन शिक्षा की वकालत करने वाले पहले सांसदों में से एक हैं और उन्होंने सैनिटरी पैड पर जीएसटी हटाने के लिए सक्रिय रूप से अभियान चलाया है। पिता का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार राम मोहन राम मोहन नायडू अपने पिता येरन नायडू के नक्शे कदम पर चलते हैं, जो 1996 में सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री थे। अब 2024 में राम मोहन सार्वजनिक सेवा की विरासत को जारी रखते हुए एनडीए गठबंधन में सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री (Modi Ke Naye Mantri) बनकर अपने पिता के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार हैं।

Uncategorised

Clash in MP Congress : ‘तुम अध्यक्ष हो, अपने पैरों पर कब खड़े होगे या ‘मार्ग दर्शन’ ही लेते रहोगे…! अपने ही पार्टी के ‘नेता’ ने बोला जीतू पटवारी पर हमला…देखें यहां ट्वीट

भोपाल, 09 जून। Clash in MP Congress : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया और सभी 29 लोकसभा सीट हार गई। कांग्रेस की इस करारी हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार कांग्रेस नेताओं के निशाने पर हैं। एक दिन पहले ही अजय सिंह ने कहा था कि आलाकमान को पटवारी के कार्यकाल की समीक्षा करनी चाहिए और अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने भी जीतू पटवारी पर हमला बोला है। दरअसल, जीतू पटवारी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कांग्रेस वर्किंग कमिटी की तस्वीर डालते हुए लिखा, ‘आज दिल्ली में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सम्मिलित हुआ। बैठक में श्रीमती सोनिया गांधी जी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, जननायक श्री राहुल गांधी जी व कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी, संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल जी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।” जीतू पटवारी के इस पोस्ट पर जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने लिखा, ”तुम अध्यक्ष हो,अपने पैरों पर कब खड़े होगे या “मार्ग दर्शन”ही लेते रहोगे। जिनको अपने मार्ग का पता नहीं, वो तुम्हें क्या मार्ग दर्शन देंगे?’बता दें कि लोकसभा चुनाव में एमपी कांग्रेस के अबतक के सबसे बुरे प्रदर्शन के लिए प्रदेश के संगठन को जिम्मेदार बताया जा रहा है। इससे पहले पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी संगठन के काम पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर भी बड़ा हमला बोला और कहा, जीतू पटवारी के कार्यकाल की उच्च स्तर पर समीक्षा होनी चाहिए। हाई कमान तय करे कि आगे मध्य प्रदेश के लिए किस तरह के रणनीति बने।

Uncategorised

PM Modi Swearing Update : मोदी सरकार का शपथ ग्रहण आज…!कैबिनेट में इन नए चेहरों को जगह

नई दिल्ली, 09 जून। PM Modi Swearing Update : मोदी सरकार 3.0 शपथ ग्रहण के लिए तैयार है। रविवार को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। हालांकि मोदी सरकार 3.0 का स्वरूप पिछली दो सरकारों की तुलना में बदला हुआ है क्योंकि केंद्र में अब गठबंधन सरकार का दौर लौट आया है। दिल्ली में शपथ ग्रहण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रविवार को राजधानी में वीवीआईपी मूवमेंट की वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुबह और शाम के लिए अलग-अलग ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान कई रास्तों पर डायवर्जन रहेगा और कई मार्गों पर आवागमन बंद रहेगा। नेहरू की बराबरी करेंगे मोदी मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने जा रहे हैं। इसी के साथ वह अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बराबरी कर लेंगे। पिछली दो बार 2014 और 2019 में बीजेपी को अपने दम पर बहुमत प्राप्त हुआ था लेकिन इस बार उसे सरकार बनाने के लिए अन्य दलों के समर्थन की जरूरत है। BJP के पास आ सकते हैं ये मंत्रालय नई सरकार में एनडीए के विभिन्न घटकों की हिस्सेदारी को लेकर भाजपा नेतृत्व और उसके सहयोगियों के बीच गहन बातचीत चल रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जैसे अमित शाह और राजनाथ सिंह के अलावा पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा तेलुगू देशम पार्टी के एन चंद्रबाबू नायडू, जेडीयू के नीतीश कुमार और शिवसेना के एकनाथ शिंदे सहित अन्य सहयोगियों के साथ बातचीत हुई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि शिक्षा और संस्कृति के अलावा गृह, वित्त, रक्षा और विदेश जैसे अहम मंत्रालय भाजपा के पास रहेंगे, जबकि उसके सहयोगियों को पांच से आठ कैबिनेट बर्थ मिल सकते हैं। पार्टी के भीतर जहां अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे नेताओं को नए मंत्रिमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा है, वहीं लोकसभा चुनाव जीतने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जैसे शिवराज सिंह चौहान, बसवराज बोम्मई, मनोहर लाल खट्टर और सर्बानंद सोनोवाल सरकार में शामिल होने के प्रबल दावेदार हैं।जेडीयू कोटे से भी बन सकता है मंत्री टीडीपी के राम मोहन नायडू, जेडी (यू) के ललन सिंह, संजय झा और राम नाथ ठाकुर, और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान उन सहयोगियों में से हैं जो नई सरकार का हिस्सा हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि ललन सिंह या संजय झा में से किसी एक को जेडीयू कोटे से समायोजित किया जाएगा। BJP का यहां रहा खराब प्रदर्शन महाराष्ट्र, जहां भाजपा-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन ने खराब प्रदर्शन किया है, और बिहार, जहां विपक्ष ने पुनरुत्थान के संकेत दिए हैं, सरकार गठन की कवायद के दौरान फोकस में हो सकते हैं। महाराष्ट्र में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, जबकि बिहार में अगले साल चुनाव होंगे। बीजेपी संगठन के भीतर भी बदलाव हो सकते हैं। लोकसभा चुनावों के कारण बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया गया था। संगठनात्मक अनिवार्यताओं पर पार्टी महत्वपूर्ण रूप से विचार करेगी क्योंकि चुनाव के नतीजों ने संकेत दिया है कि इस बड़ी मशीनरी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं जेपी नड्डा सूत्रों ने कहा कि इससे पार्टी में कुछ अनुभवी लोगों को कैबिनेट में भेजे जाने और नड्डा को सरकार में जगह दिए जाने की संभावना खुल गई है। नेहरू इकलौते ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो आज़ादी के बाद लगातार तीन चुनावों में पीएम पद पर रहे हैं। लोकसभा चुनावों के अपने प्रदर्शन में गिरावट के बाद बीजेपी निरंतरता का संदेश देने और राजनीतिक कमजोरी की किसी भी धारणा को दूर करने के लिए उत्सुक है क्योंकि उसकी सीटों की संख्या 303 से गिरकर 240 हो गई है, जो बहुमत के आंकड़े 272 से काफी कम है। सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, मालदीव और मॉरीशस सहित कई पड़ोसी देशों के नेता रविवार शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।