Congress Manifesto: Congress manifesto will be released on 5th April...! Door to door guarantee campaign will startCongress Manifesto
Spread the love

नई दिल्ली, 31 मार्च। Congress Manifesto : लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से देश भर में राजनीतिक पार्टियों अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी आज उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी शंखनाद का आगाज कर रही है तो इंडिया ब्लॉक दिल्ली के रामलीला मैदान में अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहा है।अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बताया कि उनकी पार्टी का मेनिफेस्टो 5 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को बताया कि कांग्रेस ने 16 मार्च को पांच न्याय, पच्चीस गारंटी जारी की थीं और देश भर में आठ करोड़ गारंटी कार्ड बांटने के लिए 3 अप्रैल से घर-घर गारंटी अभियान शुरू होगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कांग्रेस 5 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

Congress Manifesto पत्र पांच न्याय युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय पर आधारित होगा।कांग्रेस का कहना है कि हम मिलकर इस अन्याय काल के अंधेरे को दूर करेंगे और भारत के लोगों के लिए एक समृद्ध, न्याय से भरे और सामंजस्यपूर्ण भविष्य का रास्ता बनाएंगे। साथ ही कांग्रेस ने केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरी की भी गारंटी दी है और कहा कि हम एक कैलेंडर जारी करेंगे। उसके अनुसार समयबद्ध तरीके से भर्ती की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *