Lok Sabha Election 2024: Priyanka Gandhi will contest from this reserved seat…! Shocking revelation in AICC surveyLok Sabha Election 2024
Spread the love

बेंगलुरु, 18 जनवरी। Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अगले लोकसभा चुनाव में कर्नाटक और तेलंगाना की दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) स्थानीय कांग्रेस इकाई को सूचित किए बिना पहले ही कर्नाटक के कोप्पल निर्वाचन क्षेत्र में सर्वेक्षण करा चुकी है और इस पर भी विचार कर रही है कि तेलंगाना में एक और सीट से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा जाए।

कोप्पल कर्नाटक के सबसे पिछड़े जिलों में से एक है और यहां की आठ विधानसभा सीटों में से छह कांग्रेस के पास हैं। AICC द्वारा किए गए सर्वेक्षण में सुझाव दिया गया है कि कोप्पल प्रियंका गांधी के लिए एक सुरक्षित सीट है।

इस सीट से चुनाव जीती थीं पूर्व PM इंदिरा गांधी

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी 1978 में कर्नाटक की चिक्कमगलुरु संसदीय सीट जीतने के बाद राजनीतिक पुनर्जन्म मिला था। वर्तमान में इस निर्वाचन क्षेत्र को उडुपी-चिक्कमगलुरु सीट के नाम से जाना जाता है। इसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे कर रही हैं।

सुषमा स्वराज और सोनिया गांधी के बीच हुआ था कड़ा मुकाबला

सोनिया गांधी ने 1999 में दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज के खिलाफ कर्नाटक की बेल्लारी सीट से चुनाव लड़ा था और करीबी मुकाबले में वह विजयी रही थीं। सूत्रों ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी कर्नाटक से चुनाव लड़ती हैं तो इसका पूरे राज्य में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा क्योंकि यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा से मुकाबला करने के लिए प्रेरित करेगा।

 इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने कहा था कि गांधी परिवार (Lok Sabha Election 2024) के किसी सदस्य को कर्नाटक से चुनाव लड़ना चाहिए जो कि पार्टी के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *