22 February 2025

BJP appointed observers to decide the name of the Speaker...see the list here
Uncategorised

BJP ने सभापति का नाम तय करने के लिए नियुक्त किए पर्यवेक्षक…यहां देखें List

रायपुर, 22 फरवरी। BJP ने सभी दस नगर निगमों में सभापति का नाम तय करने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को रायपुर नगर निगम का पर्यवेक्षक बनाया गया है। जबकि पुरन्दर मिश्रा कोरबा, और संतोष पांडेय बिलासपुर निगम के सभापति का नाम तय करेंगे। इस प्रकार हैं पर्यवेक्षक  

Candidate Dies: Sad news from Jashpur district...! Candidate dies before third phase of voting... mourning spreads in the area
Uncategorised

Candidate Dies : जशपुर जिले से दुखद खबर…! तीसरे चरण के मतदान से पहले प्रत्याशी की मौत…इलाके में पसरा मातम

जशपुर, 22 फरवरी। Candidate Dies : छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव के लिए रविवार को तीसरे चरण का मतदान होना है। इसी बीच जशपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां के बीडीसी प्रत्याशी संजय लहरें की मतदान से पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे पत्थलगांव जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 06 के चुनाव उम्मीदवार थे। उनका चुनाव चिन्ह अलमारी था। संजय लहरें की अचानक हुई मौत से समर्थकों में खलबली मच गई है। वहीं इलाके में भी मातम पसर गया है। दरअसल, पत्थलगांव के बूढ़ाडाड़ निवासी संजय लहरे जनपद पंचायत सदस्य के पद के लिए चुनावी मैदान में थे। चुनाव से एक दिन पहले हृदयघात से निधन हो गया। तीसरे चरण का कल 23 फरवरी को चुनाव है इस क्षेत्र से चुनावी मैदान में कुल 9 उम्मीदवारों में शामिल थे। स्थानीय लोगों के मिली जानकारी के मुताबिक चुनावी तनाव और प्रचार अभियान की भागदौड़ के चलते उनकी सेहत प्रभावित हो रही थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हृदयघात का कारण चुनावी दबाव था या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या थी।

In Panchayat elections too, Congress strongholds were destroyed one after the other...! Now Congress lost in PCC chief Deepak Baij's village
Uncategorised

Panchayat Chunav में भी एक के बाद एक कांग्रेस के गढ़ ध्वस्त…! अब PCC चीफ दीपक बैज के गांव में हारी कांग्रेस

रायपुर, 22 फरवरी। Panchayat Chunav : छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस को एक के बाद एक हार का सामना करना पड़ रहा है। निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनाव में भी एक के बाद एक कांग्रेस के गढ़ ध्‍वस्‍त हो रहे हैं। प्रदेश में भगवा की लहर ऐसी चल रही है कि कांग्रेस के दिग्‍गज अपने गृह क्षेत्र की सीट भी नहीं बचा पा रहे हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के निर्वाचन क्षेत्र पाटन के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज के क्षेत्र में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैच का बस्‍तर के लोहंडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम गढ़‍िया के रहने वाले हैं। गढ़‍िया ग्राम पंचायत हैं। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 20 फरवरी को गढ़‍िया में मतदान हुआ। जहां सरपंच पद पर बीजेपी समर्थित भरत कश्यप 504 वोट से जीत दर्ज की है। कश्‍यप को सर्वाधिक 1031 वोट मिले। वहीं पूर्व सरपंच पारो कश्यप के पति वर्तमान कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रमेश कश्यप को 527 वोट मिले। गढ़‍िया पंचायत में सरपंच पद के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें एक पूर्व सरपंच रायधर मौर्य (Panchayat Chunav)भी शामिल थे।

JPSC Topper: Heartbreaking incident...! Tragic end of bureaucrats family...! IRS officer and deputy collector sister found hanging and mother found dead on bed...bodies started rotting
Uncategorised

JPSC Topper : दिल दहला देने वाली घटना…! ब्यूरोक्रेट्स फैमिली का दुखद अंत…! IRS अफसर और डिप्टी कलेक्टर बहन फांसी पर और मां बिस्तर पर मृत मिलीं…सड़ने लगे शव

झारखंड, 22 फरवरी। JPSC Topper : केरल के एर्नाकुलम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां झारखंड के रहने वाले ब्यूरोक्रेट्स परिवार के तीन लोगों की रहस्यमयी मौत हो गई है। केरल में तैनात GST अतिरिक्त आयुक्त मनीष विजय उनकी मां और बहन अपने आवास में मृत पाए गए। इतना ही नहीं शवों के पास फूल भी पाए गए जिससे सनसनी फैल गई। शवों से आ रही थी बदबू एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना का पता तब चला जब मनीष विजय चार दिन की छुट्टी के बाद दफ्तर नहीं लौटे। उनके सहयोगी चिंता में उनके सरकारी आवास, कक्कनाड कस्टम्स क्वार्टर्स पहुंचे। वहां से तेज बदबू आने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मां-बेटे और बहन की संदिग्ध मौत जब पुलिस ने दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। मनीष और उनकी बहन शालिनी अलग-अलग कमरों में फांसी पर लटके पाए गए, जबकि उनकी मां शकुंतला बिस्तर पर मृत मिलीं। शवों के पास फूल रखे हुए थे और मां के शव को सफेद कपड़े से ढका गया था। इससे संदेह जताया जा रहा है कि पहले मां की मृत्यु हुई या कराई गई, उसके बाद दोनों भाई-बहन ने आत्महत्या की। डायरी में मिला रहस्यमयी नोट पुलिस को घर से एक डायरी भी मिली है, जिसमें लिखा था कि उनकी मौत की खबर विदेश में रह रही उनकी बहन को दी जाए। पुलिस इस डायरी के अन्य पन्नों को भी खंगाल रही है ताकि इस त्रासदी के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके। बहन पर चल रहा था कानूनी मुकदमा शालिनी की जिंदगी में पिछले कुछ सालों से कानूनी परेशानियां चल रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 2006 में झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में टॉप किया था और उन्हें डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया था। हालांकि, बाद में उनकी रैंक को चुनौती दी गई और उनका चयन रद्द कर दिया गया। हाल ही में इस मामले की सीबीआई जांच हुई थी और चार्जशीट दायर की गई थी। इसके चलते कोर्ट में ट्रायल चल रहा था। पोस्टमार्टम के लिए बहन का इंतजार पुलिस ने बताया कि शव कई दिन पुराने थे और सड़ने लगे थे। पोस्टमार्टम उनके विदेश में रह रहे तीसरे भाई-बहन के आने के बाद किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Uncategorised

Jobs In Bank Of Baroda : नौजवानों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका…बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर समेत अन्य पदों पर निकली है भर्ती…जानें क्या है सिलेक्शन प्रोसेस…

नई दिल्ली, 22 फ़रवरी| Jobs In Bank Of Baroda : अगर आप बैंक में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 मार्च 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले आवेदन कर दें। अब सवाल आता है कि इस भर्ती का सिलेक्शन प्रोसेस क्या है? तो आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के जवाब को जानते हैं।  वैकेंसी डिटेल  इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 518 पदों को भरा जाएगा। सूचना प्रौद्योगिकी: 350 पद व्यापार और विदेशी मुद्रा: 97 पद रिस्क मैनेजमेंट: 35 पद सिक्योरिटी: 36 पद चयन प्रक्रिया इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट या कोई अन्य परीक्षा शामिल हो सकती है जिसे आगे की चयन प्रक्रिया के लिए उपयुक्त माना जाता (Jobs In Bank Of Baroda)है, उसके बाद ऑनलाइन टेस्ट में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों का समूह चर्चा और/या साक्षात्कार होता है। केवल पात्रता मानदंडों को पूरा करने से उम्मीदवार को साक्षात्कार के लिए बुलाया नहीं जा सकता है। ऑनलाइन परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 225 होंगे। परीक्षा की अवधि 150 मिनट है। अंग्रेजी भाषा की परीक्षा को छोड़कर उपरोक्त अनुभाग / परीक्षण द्विभाषी, यानी अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध होंगे। आवेदन शुल्क अप्लाई करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये + लागू कर + भुगतान गेटवे शुल्क है और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये + लागू कर + भुगतान गेटवे शुल्क (Jobs In Bank Of Baroda)है। उम्मीदवार को गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क/सूचना शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, भले ही ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई हो या नहीं और भले ही उम्मीदवार को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया हो या नहीं।

Uncategorised

Vishnudev Sai Cabinet Meeting : कुछ देर में साय कैबिनेट की बैठक

रायपुर, 22 फरवरी। Vishnudev Sai Cabinet Meeting : विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक अब से कुछ देर बाद होगी। बजट सत्र के पूर्व होने वाली इस बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं। माना जा रहा है कि बजट सत्र की तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ सत्र के दौरान पेश होने वाले विधेयकों को लेकर भी चर्चा होगी। कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 11.30 बजे से मंत्रालय में होगी। निकाय और पंचायत चुनाव के बाद साय कैबिनेट की ये पहली बैठक है। बैठक में निकाय चुनाव के घोषणा पत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है। जानकारी मिल रही है कि घोषणा पत्र पर अमल करने की दिशा में कैबिनेट की मुहर लग सकती है।