Delhi Rain: This picture is a sunken road of Delhi...see the 15 meter wide crater caused by torrential rainsDelhi Rain
Spread the love

नई दिल्ली, 9 जुलाई Delhi Rain : पिछले दो दिनों से हो रही वर्षा के बाद दिल्ली के कई इलाकों में सड़कें धंसने लगी है। रोहिणी सेक्टर 23 व 24 के मुख्य चौक पर भी इसी तरह से सड़क धंस गई है। रविवार को हुई मूसलाधार वर्षा के बाद शाम के समय यह सड़क धंसने के बाद अचानक से यातायात रुक गया।

गनीमत रही कि इसकी वजह से किसी तरह से जान-माल की हानि नहीं हुई, लेकिन करीब 15 मीटर चौड़े इस गड्ढे को देखकर हर कोई सड़क निर्माण और एजेंसियों पर सवाल खड़े कर रहा है। लगभग चार से पांच फुट गहरे इस गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई और पुलिस ने लोगों को इससे दूर रहने की अपील की गई। स्थानीय लोग बीचोबीच सड़क के धंसने के बाद चिंता जता रहे हैं।

सड़क में आई दरारें

दूसरी ओर बुराड़ी के झड़ौदा चौकी से पहले यमुना पुश्ता रोड भी धंस गई। सड़क पर कुछ कुछ दूरी पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। इस तरह से दो दिनों की वर्षा के बाद सड़कों की गुणवत्ता की भी पोल खुल गई। सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा बनाई गई इस सड़क में दरारों की वजह से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। यह सड़क यमुना के पुश्ते पर होने की वजह से सात से आठ फीट ऊंचाई पर है।

करीब एक वर्ष पहले इस पुरानी सड़क का चौड़ीकरण किया गया था, जो वर्षा के बाद वह हिस्सा टूटकर गिरना शुरू हो गया है। इसकी वजह से दरारें आई हैं। इन हालातों में किसी भी वक्त यहां बड़ा हादसा भी हो सकता है। ऐसे में यमुना का जल स्तर बढ़ने पर खतरा और भी बढ़ सकता है।

यह सड़क और पुश्ता यमुना के पानी को भी बुराड़ी (Delhi Rain) की तरफ बढ़ने से रोकता है, इसलिए यमुना का पानी चढ़ने के दौरान यहां खतरा भी बढ़ सकता है। सड़क में दरार आने के बाद यहां यहां प्रशासन के अधिकारी व पुलिस पहुंचे और इसकी बैरिकेडिंग की गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *