नई दिल्ली, 15 अप्रैल। Eat Dryfruits In Summer : सर्दी हो, गर्मी हो या फिर बारिश, ड्राई फ्रूट्स का सेवन हर सीजन में आसानी से किया जा सकता है। रोजाना ड्राई फ्रूट्स खाना शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। इससे हेल्दी फैट्स, विटामिन और भरपूर फाइबर मिलता है। ड्राईफ्रूट्स शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। बस गर्मी में ड्राई फ्रूट्स खाने का तरीका बदलना जरूरी है।
गर्मियों में रोजाना बादाम जरूर खाएं, लेकिन सूखे बादाम की जगह भीगे बादाम का सेवन करें। रातभर बादाम भिगो दें और सुबह छीलकर इसका सेवन करें। इससे बादाम की गर्मी निकल जाती है और ये शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं। ठंडाई में भी बादाम का इस्तेमाल किया जाता है।
गर्मियों में किशमिश भी पानी में भिगोकर ही खानी चाहिए। किशमिश को पानी में भिगोकर खाने से पेट को ठंडक मिलती (Eat Dryfruits In Summer)है। आप किशमिश का पानी भी पी सकते हैं। गर्मियों में किशमिश का पानी काफी फायदेमंद साबित होता है।
फाइबर से भरपूर अंजीर का सेवन गर्मियों में आसानी से कर सकते हैं। गर्मियों में अंजीर को पानी में भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अंजीर खाने से पेट की समस्याएं दूर होती हैं। सुबह खाली पेट 2-3 अंजीर खा लें।
अखरोट भी गर्मियों में पानी में भिगोकर ही खाने चाहिए। विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट दिमाग के लिए फायदेमंद होते हैं। अखरोट खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। पानी में भीगे अखरोट और भी फायदेमंद होते हैं।
छुहारा यानि सूखे हुए डेट्स भी गर्मियों में पानी में भिगोकर ही खाने चाहिए। छुहारा काफी सख्त होता है पानी में भिगोकर खाने से ये नरम हो जाता (Eat Dryfruits In Summer)है। छुहारा पेट के लिए बेहतरीन ड्राई फ्रूट माना जाता है इससे कब्ज की समस्या दूर होती है।