Law & Order: BJP stalwarts reach Raj Bhavan with banners demanding justice...VIDEOLaw & Order
Spread the love

रायपुर, 09 सितंबर। Law & Order : रायपुर में शनिवार को बीजेपी नेता सरकार की शिकायत करने राजभवन पहुंचे। राज्यपाल से न्याय की गुहार वाला बैनर लेकर रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत कई नेताओं ने कानून व्यवस्था पर चर्चा की। कहा कि, छत्तीसगढ़ पूरी तरह अपराधगढ़ बन गया है।

प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, गैंगरेप और कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी नेताओं ने बात की। पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि, प्रदेश में चिंताजनक हालात होते जा रहे हैं। प्रदेश सरकार से राज्यपाल सख्ती से जवाब मांगे।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, जहां करप्शन होगा वहीं क्राइम होगा। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन जी कड़ा निर्देश सरकार को दें। क्योंकि क्राइम को कंट्रोल करने में सरकार नाकाम रही है।

इन घटनाओं की दी जानकारी

घटनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राजधानी से लगे मंदिर हसौद में 10 लोगों ने रक्षाबंधन मनाकर लौट रहीं दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इससे पूरे प्रदेश में, परिवार, बच्चियों और महिलाओं में डर का एक माहौल पैदा हो गया है। राजधानी के सबसे पॉश इलाके देवेंद्रनगर में भी एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार होता है। शिक्षक दिवस के दिन एक आदिवासी शिक्षिका के साथ जशपुर जिले में सामूहिक बलात्कार (Law & Order) होता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *