10 May 2024

Naxal Attack: Big strike by security forces on Naxalites in Dantewada...! 9 Naxalites killed so far...13 Maoists arrested...VIDEO
Uncategorised

Naxali Killed : बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी…12 नक्सली ढेर…कस्टडी में लिया सभी शव…सुनिए CM ने क्या कहा VIDEO

रायपुर, 10 मई। Naxali Killed : छत्तीसगढ़ में आज सुरक्षाबलों को फिर एक बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर में नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव बरामद कर लिए गए नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में आज मुठभेड़ में जवानों ने 12 माओवादियों को मार गिराया है। सभी के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। सुबह से चल रहे मुठभेड़ के बाद देर शाम भी जवानों के द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग किया जा रहा है। वहीं मुठभेड़ के दौरान डीआरजी और एसटीएफ के दो जवानों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार का एक बार फिर बीजापुर जिला के पीड़िया के जंगल में सर्चिंग पर निकले थे। सर्चिंग के दौरान ही जवानों का माओवादियों के साथ मुठभेड़ हो गया। सुबह से शाम तक चले इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि जवानों की ताबड़तोड़ फायरिंग में 12 नक्सली ढेर हो गये। जवानों सभी माओवादियों के शव बरामद कर लिये है। जवानों को मिली इस बड़ी सफलता के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम साय ने कहा कि बीजापुर में हुए नक्सली मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मुठभेड़ खत्म हो गई है। 12 नक्सलियों के शव बरामतद किए जा चुके हैं। आपको बता दें कि 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर की सीमा पर बड़ा नक्सल ऑपरेशन चलाया गया। करीब 9 घंटे तक चली मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों में से 2 की पहचान डीवीसीएम जोगन्ना और डीवीसीएम विनय उर्फ अशोक के रूप में हुई थी। बता दे पिछले 120 दिनों में जवानों 100 से अधिक माओवादियों को ढेर कर बड़ी संख्या में हथियार बरामद कर जब्त किया है। जवानों के द्वारा लगातार की जा रही इस कार्रवाई से अब लगातार माओवादी पीछे हटने के साथ ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण भी कर रहे है। CM साय ने जवान और अधिकारियों को दी बधाई सीएम साय ने माओवादियों को मार गिराने पर इस मुठभेड़ में शामिल जवान और अधिकारियों को बधाई दी है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र के पीडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में हमारे सुरक्षाबलों को भारी सफलता मिली है। मुठभेड़ समाप्त हो चुका है, 12 डेडबॉडी नक्सलियों के मिले हैं। मैं इसके लिए सुरक्षाबलों को, अधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। जब से हम लोग सरकार में आए हैं नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी चाहते हैं कि प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त हो। डबल इंजन की सरकार होने के कारण इसका लाभ हमको मिल रहा है।

Uncategorised

Big Raid Action : बिग ब्रेकिंग…! व्यापारी के घर के पलंग में रखी बेशुमार नोटों की गड्डियां…! खंगाल रही है पुलिस…देखकर रह जाएंगे हैरान

भोपाल, 10 मई। Big Raid Action : शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में स्थित पंतनगर इलाके में रहने वाले कैलाश खत्री के निवास पर पुलिस ने गुरुवार रात छापामार कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि आचार संहिता के दौरान व्यापारी के घर लाखों रुपए की नकद राशि रखी हुई है, जिसका वितरण होना है। बता दें कि, कैलाश खत्री कटे-फटे नोट बदलने का कारोबार करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी प्रियंका शुक्ला अनेक पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं। कटे-फटे नोट बदलने वाले कारोबारी कैलाश खत्री ने कार्रवाई के दौरान रिजर्व बैंक आफ इंडिया का अनुमति पत्र दिखाया, जिसमें उन्हें नोट एक्सचेंज करने के लिए अधिकार दिया हुआ था। पुलिस को आशंका है कि व्यापारी हवाला कारोबार में लिप्त है। पलंग में रखे थे नोट व्यापारी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह कटे-फटे नोट एक्सचेंज करने के बाद इन्हें पंजाब नेशनल बैंक में जमा करता आ रहा था। खराब या कटे-फटे नोट एक्सचेंज करने के ऐवज में वह कमीशन लिया करता है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में नकद धनराशि बरामद की। पलंग के बाक्स में ये नोट रखे गए थे। इनमें नए नोटों के अलावा पुराने कटे-फटे नोट भी शामिल हैं। पुलिस को एक रुपए से लेकर पांच सौ रुपए तक के नोट की गडि्डयां मिली हैं। वित्तीय संस्थानों से मांगी रिपोर्ट पुलिस ने नकद राशि गिनने के बाद दस्तावेज की जांच के लिए संबंधित वित्तीय संस्थानों से सूचना मांगी है। गुरुवार को कार्रवाई देर रात तक जारी रही। शुक्रवार को इस मामले में संबंधित वित्तीय संस्थाओं की रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

Uncategorised

Jalebi Baba Death : 100 से अधिक महिलाओं से किया रेप…आश्रम से आपत्तिजनक सामग्री का मिला भारी जखीरा…बिग रेपिस्ट जलेबी बाबा की मौत

हिसार/फतेहाबाद, 10 मई। Jalebi Baba Death : दुष्कर्म के कई मामलों में हिसार की सेंट्रल जेल-2 में सजा काट रहे टोहाना के अमरपुरी उर्फ जलेबी बाबा उर्फ बिल्लू (49) की मंगलवार रात मौत हो गई। हार्ट अटैक से मौत मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। अमरपुरी मूलरूप से पंजाब के मानसा का रहने वाला था। वर्षों पहले वह टोहाना में जलेबी की रेहड़ी लगाता था। बाद में बाबा बन गया और आश्रम बना लिया। वर्ष 2017 में वह पूरे देश में सुर्खियों में आया जब उस पर सौ से अधिक महिलाओं ने उपचार और प्रवचन के दौरान नशीली दवाई मिलाकर चाय पिलाने एवं बेसुध होने पर उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप जड़ा था। बाद में मामले की जांच हुई तो आश्रम से आपत्तिजनक सामग्री का भारी जखीरा मिला था। 14 साल की हुई थी सजा इसके बाद अमरपुरी पर लगे आरोप में पांच साल तक कोर्ट सुनवाई चली थी। फतेहाबाद की जिला कोर्ट ने दस जनवरी, 2023 को 14 साल की सजा सुनाई। बताया जा रहा है कि अब जलेबी बाबा जेल में रहते कई दिनों से बीमार चल रहा था। जेल में ही रहते उसका अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से उपचार चल रहा था। जेल प्रशासन के अनुसार, मंगलवार दोपहर को अमरपुरी उर्फ जलेबी बाबा को सीने में तकलीफ हुई थी। उसे जेल से पहले हिसार के जिला नागरिक अस्पताल और फिर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। शाम तक उसे सेहत में सुधार होने पर वापस जेल लाया गया था। बताया जा रहा है कि रात को अमरपुरी को अपनी बैरक में रहते फिर से सीने में दर्द हुआ। उसे अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। केस में हुई थी सजा, सब एक साथ चल रही थींअक्टूबर, 2017 में टोहाना स्थित जलेबी बाबा के आश्रम में महिला श्रद्धालुओं के आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। पिछले वर्ष 10 जनवरी को फतेहाबाद कोर्ट ने जलेबी बाबा को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 14 साल की सजा सुनाई थी। कई अन्य महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में सात-सात साल की सजा, आइटी एक्ट के तहत पांच साल की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट के आदेश पर ये सभी सजा एक साथ चलनी थी। इसके बाद से जलेबी बाबा हिसार की केंद्रीय जेल-2 में बंद था। आजाद नगर थाना पुलिस ने मजिस्ट्रेट की उपस्थित में डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी करवाई गई।