MyMandi: Father Jyotiraditya Scindia and son do business related to fruits and vegetables...? learnMyMandi
Spread the love

नई दिल्ली, 24 जुलाई। MyMandi : जिसके पास करोड़ों-अरबों की दौलत हो, 400 कमरे वाला घर हो, उसे काम करने की क्या जरुरत हैं? अधिकतर लोग यही सोचते हैं लेकिन ग्वालियर राजघराने में जन्म लेने के बावजूद महाआर्यमन सिंधिया ने अपने दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। राजघराने की परंपराओं से अलग हटकर उन्होंने कारोबार जगत में कदम रखा है। पिता राजनीति के बड़े खिलाड़ी हैं, केंद्र सरकार में मंत्री हैं। विरासत में राजनीति तो मिली ही है, लेकिन इससे थोड़ा हटकर उन्होंने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी कंपनी शुरू की। राजनीति में पिता की मदद करने के साथ-साथ वो बिजनेस जगत में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। बीते साल उन्होंने अपना नया स्टार्टअप शुरू किया है।

ग्वालियर राजघराने के वारिस, केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने साल 2022 में MYमंडी (MyMandi) नाम से नया स्टार्टअप शुरू किया। महाआर्यमन MYमंडी के को-फाउंडर हैं। अरबों की दौलत के बावजूद अपने दम पर अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने अपने दोस्त सूर्यांश राणा के साथ मिलकर कृषि स्टार्टअप कंपनी MYमंडी की शुरुआत की। हाल ही में उनके स्टार्टअप ने 1 करोड़ का रेवेन्‍यू हासिल किया है।

फल-सब्जियों से जुड़ा कारोबार​

महाआर्यमन सिंधिया की कंपनी MYमंडी ताजे फल और सब्जियों से जुड़ा स्टार्टअप चलाती है। उनकी कंपनी एक ऑनलाइन एग्रीगेटर के तौर पर फल और सब्जियां सप्‍लाई करने का काम करती है। माईमंडी एक साथ बल्क फल- सब्जियां खरीदती हैं और फिर उसे सब्‍जी विक्रेताओं को भेजती है। माईमंडी ताज़ी सब्ज़ियां और फल पुश-कार्टर कम्युनिटी को उपलब्ध करवाते हुए किसानों और लोगों को जोड़ने का काम करती है।​

फिलहाल यह कंपनी 4 शहरों जयपुर, ग्वालियर, नागपुर और आगरा में कारोबार कर रही है। धीरे-धीरे इसका विस्तार देश के दूसरे शहरों में करने का प्लान है। एक साल से भी कम वक्त में उनकी कंपनी का रेवेन्यू 1 करोड़ रुपये प्रति माह पर पहुंच गया है।

​बिजनेस में कुछ बड़ा करने की कोशिश​

आर्यमन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अपने इस बिजनेस से इतना प्यार है कि वो खुद सामान खरीदने मंडी पहुंच जाते हैं। पहचान छिपाने के लिए चेहरा कवर कर लेते हैं। उनका मकसद अपने स्टार्टअप के जरिए किसानों की मदद करना है। ताकि उन्हें उनकी फसलों की सही कीमत मिल सके। उन्हें उम्मीद है कि इस साल के अंत कर 4.5-5 करोड़ का मंथली रेवेन्यू हासिल कर लेगें।

पीटीआई के साथ इंटरव्यू के दौरान महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि वो कारोबार को बड़ा बनाने की कोशिश में जुटे हैं। इस बिजनेस के पीछे कृषि उपज के अवशिष्ट और लॉजिस्टिक लागत में कटौती करना है। उन्होंने कहा कि हम निवेशकों से आठ करोड़ रुपये निवेश जुटाने की योजना पर काम कर रहे हैं, इसके लिए कंपनी का वैल्यूएशन करीब 150 करोड़ रुपये आंका गया है। निवेशकों से मिलने वाली पूंजी का इस्तेमाल बेहतर डेटा जुटाने, टेक्नोलॉजी को बढ़ाकर कारोबार के विस्तार में किया जाएगा।

400 कमरे का घर

महाआर्यमन सिंधिया राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। 27 साल के आर्यमन ग्वालियर स्थित जयविलास महल में रहते हैं। इस महल में 400 से अधिक कमरे हैं। महाआर्यमन सिंधिया की शुरुआती पढ़ाई पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह दून स्कूल से हुई है। उसके बाद उन्होंने गेल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। उनके पास बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप और सॉफ्टबैंक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम करने का भी अनुभव है।​

जय विलास पैलेस को साल 1874 में बनाया गया था। उस वक्त इस महल को बनाने में 1.1 करोड़ रुपये का खर्च आया था। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक आज के समय में इस महल की कीमत करीब 4,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह महल 1,24,771 वर्गफीट में फैला हुआ है। महल के एक हिस्से को अब म्यूजियम के तौर पर डेवलप किया गया है। महाआर्यमन की संपत्ति के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 379 करोड़ रुपये है। आर्यमन सिंघिया के एकलौते बेटे हैं। उनकी एक बेटी भी है। जिनका नाम अनन्या राजे सिंधिया है।

राजनीति तो विरासत में मिली

उन्हें म्यूजिक और क्रिकेट का बड़ा शौक है। साल 2022 में उन्हें ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें लोगों ने मिलना-जुलना पसंद है। राजनीति को उन्हें विरासत में मिली है। वो पिता के लिए पहले भी राजनीतिक रैलियां, रोड शो करते रहे हैं। लोगों से मिलते रहे हैं। लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है। माना जा रहा है कि महाआर्यमन सिंधिया जल्द राजनीतिक पारी की शुरुआत भी कर सकते हैं।

​13 साल की उम्र से कर रहे प्रचार​

महाआर्यमन सिंधिया अपने पिता के लिए 13 साल की उम्र से ही चुनाव प्रचार और जनसभाओं में हिस्सा लेते रहे हैं। बचपन से ही वो पिता के साथ लोगों से जनसंपर्क करते थे। उनकी भाषण देने की शैली काफी कुछ पिता से मिलती है। मध्य प्रदेश में लोग उन्हें युवराज कहकर बुलाते हैं।

सोशल मीडिया पर लोकप्रिय

महाआर्यमन सिंधिया सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है। वो अपनी तस्वीरें और वीडियो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। उनकी तस्वीरें लोगों को पसंद आती है। कभी कभी उनकी तस्वीरें वायरल भी होती हैं।

महाआर्यमन सिंधिया काफी हैंडसम (MyMandi) है। उनके साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लगी रहती है। महाआर्यमन का देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद है। लोगों के बीच वो उनके अंदाज में ही पहुंचते हैं। शादी परिवार से हैं, लेकिन फस-सब्जी का बिजनेस करने से उन्हें कोई परहेज नहीं। कई बार तो सामान लेने वो खुद मंडी पहुंच जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *