Tragic Accident : दर्दनाक मौत…! गैलरी से झांकते समय गिरी 2 साल की मासूम

Spread the love

इंदौर, 14 जुलाई। Tragic Accident : घर की गैलरी से झांकते समय दो साल की मासूम की नीचे गिरने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह की है। पुलिस के मुताबिक मूसाखेड़ी इलाके में मां सब्जी लेने घर से नीचे उतरी थी।

तब उसकी दो साल की बेटी अनिका पुत्री राजकुमार पाटिल गैलरी से मां को देख रही थी। तभी वह गैलरी से नीचे आ गिरी। मां ने उसे तत्काल गोद में लिया। तब उसकी सांसें चल रही थी। मां ने बताया कि वह सिर के बल गिरी है। घटना के बाद अनिका को तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित (Tragic Accident) कर दिया।