Weather Rain Update: When will the rain start in Chhattisgarh...! Where is the monsoon stuck right now...? Understand hereWeather Rain Update
Spread the love

नई दिल्ली/रायपुर, 17 जून। Weather Rain Update : आप बिहार-झारखंड में रहते हों या यूपी के किसी जिले में, दिल्ली में नौकरी करते हों या पंजाब-हरियाणा के किसान हों, इस समय सूरज की तपिश और लू के थपेड़े झेल रहे होंगे। उत्तर भारत में रहने वाले लोगों की रातें भी करवटें बदलते बीत रही हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जुलाई के पहले हफ्ते में मॉनसून पूरे उत्तर भारत को भिगोएगा। पूर्वानुमान में किंतु-परंतु भी होता है लेकिन फिलहाल के लिए यह गुड न्यूज है। अगर इस लाइन पर सोचा जाए तो अभी 15 दिन का इंतजार बाकी है। नीचे भारत के ग्राफिक्स को गौर से समझिए।

मॉनसून के ताजा अपडेट की बात करें तो यह ओडिशा से आगे है लेकिन अभी इसकी रफ्तार थोड़ी स्लो है। अगले कुछ दिनों में यह रफ्तार पकड़ सकता है। कुछ घंटे पहले मौसम विभाग ने मॉनसून के अपडेट का जो मैप जारी किया है उसके मुताबिक मॉनसून के कारण पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है लेकिन ज्यादातर हिस्सा अभी अछूता है। यह करीब एक हफ्ते की देरी से आगे बढ़ रहा है।

आम तौर पर 15 जून के आसपास मॉनसून बिहार और झारखंड को अपने आगोश में ले लेता है, लेकिन इस बार अब तक बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी बारिश नहीं हुई है। हां, महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में मॉनसूनी बादल पहुंच चुके हैं। अगले 48 घंटे के भीतर मुंबई की तरफ बादलों का रुख बढ़ सकता है। इस तरह से देखें तो यह हफ्ता मुंबई के लोगों को काफी राहत देगा. 19-20 के आसपास अच्छी बारिश हो सकती है।

अभी नॉर्थ ईस्ट में बरस रहा मॉनसून

– पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की संभावना है। 18-20 जून के दौरान भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की संभावना है।

– असम और मेघालय में आज भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की संभावना है। 18 जून को असाधारण रूप से भारी वर्षा होने की संभावना है जबकि 19-20 जून को भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) हो सकती है। 

– अरुणाचल प्रदेश में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की संभावना है और 18-20 जून के दौरान भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में कब शुरू होगी बारिश

अब अगर मॉनसून पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ता है तो यह 10 दिन के भीतर पश्चिम यूपी तक पहुंच जाएगा। इधर, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और उत्तराखंड, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों में आज भीषण लू की स्थिति बन सकती है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली (Weather Rain Update) के कुछ हिस्सों में 18 जून 2024 को गंभीर हीटवेव की स्थिति बन सकती है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और बिहार के अलग-अलग स्थानों में 19 जून 2024 को लू चल सकती है।