August Holiday: Bank will have 14 days holiday in August… see full listAugust Holiday
Spread the love

बिजनेस डेस्क, 01 अगस्त। August Holiday : अगर आपके पास भी बैंक से जुड़े कुछ जरूर काम हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि इस महीने यानी आज से शुरू हुए अगस्त में बैंक में काफी छुट्टियां रहने वाली है। कुल छुट्टियों की बात करें तो अगस्त में कुल 14 बैंक हॉलिडे है।

आरबीआई ने जारी की है छुट्टियों की लिस्ट

आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों की छुट्टियां की लिस्ट जारी की है जिसके मुताबिक अगस्त में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार के अलावा इस महीने स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन सहित अन्य राज्यों में अलग-अलग कारणों से बैंक 14 दिन तक बंद रहेंगें।

अगस्त में छुट्टियों की देखिए लिस्ट
6 अगस्त 2023 सभी राज्य रविवार
8 अगस्त 2023 गंगटोक तेंडोंग ल्हो रम फात
12 अगस्त 2023 सभी राज्य दूसरा शनिवार
13 अगस्त 2023 सभी राज्य रविवार
15 अगस्त 2023 सभी राज्य स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त 2023 नागपुर, बेलापुर और मुंबई पारसी नव वर्ष (शहंशाही)
18 अगस्त 2023 गुवाहाटी श्रीमंत शंकरदेव की तिथि

20 अगस्त 2023 सभी राज्य रविवार
26 अगस्त 2023 सभी राज्य चौथा शनिवार
27 अगस्त 2023 सभी राज्य रविवार
28 अगस्त 2023 कोच्‍ची और तिरुवनंतपुरम पहला ओणम
29 अगस्त 2023 कोच्‍ची और तिरुवनंतपुरम थिरुवोणम
30 अगस्त 2023 जयपुर और शिमला रक्षा बंधन
31 अगस्त 2023 कानपुर, कोच्‍ची, गंगटोक, तिरुवनंतपुरम, देहरादून और लखनऊ रक्षा बंधन/श्री नारायण गुरु जयंती/पांग-लहबसोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *