BJP SARKAR: The government terminated the services of 528 nominated councilors... Status of urban bodies in the state...? seeBJP SARKAR
Spread the love

रायपुर, 23 दिसंबर। BJP SARKAR : प्रदेश के नगरीय निकायों के 528 एल्डरमेन और दिव्यांग मनोनीत सदस्यों की नियुक्तियां समाप्त कर दी है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

इससे पहले भाजपा सरकार ने प्रदेश के अलग-अलग निगम, मंडलों में अध्यक्ष, सदस्यों की नियुक्तियां रद्द करने का आदेश जारी किया था। अब प्रदेश के 41 अलग-अलग निगम, मंडल व आयोगों में 300 से अधिक नियुक्तियां होगी। इन पदों पर भाजपा समर्थित लोगों को मौका दिया जा सकता है।

महापौर चुनने के नियम में फेरबदल के संकेत

भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही कई पुराने नियमों में संशोधन की तैयारी की जा रही है। प्रदेश में महापौर चुनने की प्रक्रिया के नियमों में भी फेरबदल हो सकता है। कांग्रेस सरकार ने महापौर व अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष कर दिया था। इससे पहले महापौर व अध्यक्ष चुनने के लिए आम लोगों को मतदान करना होता था। सियासी गलियारों में इस बात चर्चा है कि फिर से पुराने नियम लागू हो सकते हैं, जिसमें जनता महापौर का चुनाव करेगी। नियमों में फेरबदल के संकेत से ही कांग्रेस के महापौर इससे बचने के उपाय ढूंढने लगे हैं।

एल्डरमेन की नई नियुक्तियां की जाएंगी

कांग्रेस सरकार ने नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में पार्टी के नेताओं को एल्डरमेन पद पर नियुक्त किया था। नियुक्तियां दो से ढाई वर्ष पहले की गईं थीं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद एल्डरमेनों की नियुक्तियां रद्द कर दी गई है। निकायों में अब एल्डरमेन की नई नियुक्तियां (BJP SARKAR) की जाएंगी।

प्रदेश में नगरीय निकायों की स्थिति

कुल जिले33
नगर-निगम14
नगरीय निकाय183
महापौर14
अध्यक्ष165
उपाध्यक्ष124
पार्षद2950
एल्डरमेन528

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *