Griha Pravesh Puja: Chief Minister will leave Pahuna...! CM house shift will take place soon after housewarming pujaGriha Pravesh Puja
Spread the love

रायपुर, 06 मार्च। Griha Pravesh Puja : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही सीएम हाउस में शिफ्ट होंगे। आज सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास में गृह प्रवेश की पूजा होगी। जानकारी के मुताबिक सुबह 10.30 बजे गृह प्रवेश की पूजा करेंगे। पूजा की तैयारियों पूरी हो गयी है। आपको बता दें कि पूजन के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री सीएम हाउस में रहने लगेंगे।

आपको बता दें कि 13 दिसंबर को शपथ लेने के बाद से अब तक मुख्यमंत्री अस्थायी सीएम हाउस पहुना में ही रह रहे थे। लेकिन अब जल्द ही वो मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट हो जायेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री निवास को पिछले महीने ही भूपेश बघेल ने खाली किया था। भूपेश बघेल को सीएम हाउस के बगल में ही बंगला आवंटित किया (Griha Pravesh Puja) गया है। बंगला खाली होने के बाद सीएम हाउस को नये तरीके से तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *