Jinda Jala Kisan: Heart-wrenching incident… Farmer burnt alive… watch VIDEOJinda Jala Kisan
Spread the love

अनूपपुर, 20 अगस्त। Jinda Jala Kisan : मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में आग लगने से किसान जिंदा जल गया। आग से घर का सामान भी जलकर खाक हो गया। आग इतनी भीषण थी कि किसान कुछ समझ पाता इसके पहले ही आग की लपटों में झुलसने से उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी लगने पर जैतहरी पुलिस व प्रशानिक अमला मौके पर पहुंचकर पड़ताल में जुट गई है। यह ह्रदय विदारक घटना जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पाटन के अमहा टोला की है।

जानकारी के अनुसार जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र ग्राम पाटन के अमहा टोला के रहने वाले 55 वर्षीय किसान लखन कोल का मकान खेत में है। आज खाना बनाने के दौरान अचानक कच्चे मकान में आग लग गई, देखते ही देखते आग भीषण रूप धारण कर ली। किसान कुछ समझ पाता इसके पहले ही आग की लपटों में झुलस गया जिससे किसान ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि मृतक का बेटा बस्ती के घर में रहता है। मृतक की पत्नी मायके में रहती है। मृतक लखन और उसके बेटे का भोजन भी अलग अलग बनता था।

मामले में एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह ने बताया कि 55 वर्षिय लखन खेत पर घर बनाकर रहता था। संभवतः घर में खाना बनाने के दौरान कच्चे मकान में आग लगी और जलने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है कि किन परिस्थितियों में किसान की कैसे मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *