Lakshadweep Travel: Unique beauty of Lakshadweep...! From beautiful sunset to adventure activities, see the best 5 destinations here.Lakshadweep Travel
Spread the love

डेस्क आर्टिकल, 8 जनवरी। Lakshadweep Travel : भारत के द्वीपसमूह लक्षद्वीप की अनूठी खूबसूरती देश-दुनिया के लोगों को अपनी तरफ खींचती है। लक्षद्वीप आइलैंड्स पर हरियाली, समुद्र के किनारे, रिजॉर्ट्स, स्पॉर्ट्स एक्टिविटीज और वो सबकुछ है जो आपकी ट्रिप को सबसे अलग बना सकते हैं।

यहां मिनिकॉय आयलैंड, कवरत्ती आयलैंड, अगत्ती आयलैंड, पिट्टी बर्ड सैंक्चुरी और अमीनी बीच कुछ ऐसी ही जगहे हैं जहां घूमा जा सकता है। अगर आप वॉटर स्पॉर्ट्स के शौकीन हैं तो लक्षद्वीप में स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्क्लिंग, वॉटर सर्फिंग, कायाकिंग और कैनोइंग ट्राई कर सकते हैं। यहां जानिए लक्षद्वीप की ऐसी 5 जगहों के बारे में जहां घूमकर आपको भी मजा आएगा। 

लक्षद्वीप में घूमने की 5 जगहें

कवरात्ती आयलैंड 

सफेद रेत वाले इस आयलैंड से खूबसूरत सनसेट देखा जा सकता है। कहते हैं डूबते सूरज की खूबसूरती दिल में उतर जाया करती है। कुछ ऐसा ही दिल में घर कर लेने वाला नजारा कवरात्ती आयलैंड से नजर आता है। कवरात्ती में आप कम से कम 2 दिनों के लिए रुक सकते हैं। बीच पर घूमना और शांति महसूस करने के लिए यह जगह अच्छी है। यहां आप परिवार के साथ भी जा सकते हैं या फिर सोलो भी प्लान बनाया जा सकता है।

मिनिकॉय आयलैंड

मिनिकॉय आयलैंड पर आप 2 दिनों की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां आकर साइटसीइंग के अलावा बोट राइड का मजा उठाया जा सकता है। हाइकिंग के लिए भी यह जगह अच्छी है। इस जगह का खाना भी बेहद स्वादिष्ट है।

मरीन म्यूजियम 

अंडरवॉटर दुनिया कैसी दिखाई पड़ती है यह आपको इस म्यूजियम में आकर पता चलेगा। मरीन म्यूजियम में शार्क के स्केलेटन से लेकर अनेक मछलियां देखने को मिलेंगी। यहां एक से दो घंटे रुका जा सकता है। इससे आपको मरीन लाइफ के बारे में जानकारी भी मिलेगी और मरीन लाइफ को लेकर आपकी जिज्ञासा भी कुछ कम होगी।

पिट्टी बर्ड सैंक्चुरी 

अगर आप काल्पेनी आयलैंड पर रुके हैं तो यहां से छोटी नाव लेकर पिट्टीबर्ड सैंक्चुरी तक आ सकते हैं। इस छोटे से आयलैंड पर आपको अलग-अलग तरह के पक्षी नजर आएंगे. स्नॉर्क्लिंग के लिए भी यह जगह अच्छी है। यहां 2-3 घंटे बर्ड्स को देखने के लिए रुका जा सकता है।

अमीनी बीच 

स्कूबा डाइविंग के लिए लक्षद्वीप का अमीनी बीच खासा पॉपुलर (Lakshadweep Travel) है। इस बीच पर अलग-अलग एडवेंचर एक्टिविटीज की जा सकती हैं। स्कूबा डाइविंग के अलावा यहां स्नॉर्क्लिंग, रीफ वॉकिंग और कायाकिंग का मजा ले सकते हैं। कम से कम यहां 6-7 घंटों का वक्त बिताया जा सकता है। परिवार, दोस्त या कपल्स के लिए भी यह जगह परफेक्ट है।

कैसे पहुंचे लक्षद्वीप

लक्षद्वीप अरब सागर के किनारे पर है। यहां सिर्फ पानी वाले जहाज या फ्लाइट से ही पहुंचा जा सकता है। लक्षद्वीप जाने के लिए आपको सबसे पहले कोच्ची पहुंचना होगा। आमूमन सभी शहरों के एयरपोर्टसे कोच्ची की फ्लाइट मिलना आसान है। फिर आप यहां से लक्षद्वीप के लिए पानी वाला जहाज या फिर फ्लाइट ले सकते हैं। पानी वाले जहाज का सफर 14 से 20 घंटे का होता है। हालांकि अगर जल्दी पहुंचना चाहते हैं, तो कोच्चि से अगट्टी हवाई अड्डे के लिए सीधे फ्लाइट ले सकते हैं। अगट्टी आइलैंड से आप बोट द्वारा मिनिकॉय आइलैंड, कल्पेनी आइलैंड और दूसरे आइलैंड तक जा सकते हैं। 

कब जाएं लक्षद्वीप 

वैसे तो लक्षद्वीप ऐसी जगह है जहां साल भर सुहाना मौसम रहता है, लेकिन घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता है। हालांकि कुछ लोग मार्च से मई के बीच गर्मियों में भी लक्षद्वीप घूमने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *