PM MODI का ऐलान…जहां चंद्रयान-3 उतरा उस जगह का नाम हाेगा ‘शिवशक्ति’ VIDEO

Spread the love

बेंगलुरु, 26 अगस्त। PM MODI : दो देशों के दौरे के बाद भारत लौटे पीएम नरेंद्र मोदी सीधे बेंगलूरू एयरपोर्ट पर उतरे। उसके बाद वह वैज्ञानिकों से मिलने इसरो परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने ऐलान किया कि चांद पर जहां भारत का मून लैंडर उतरा है उस प्वाइंट को ‘शिव शक्ति’ नाम से जाएगा. पीएम ने सोमनाथ को गले लगाया और पीठ थपथपाई। उन्हें चंद्रयान 3 मिशन के सफल होने पर बधाई भी दी।

पीएम मोदी ने कहा, कोई भी सफलता आखिरी नहीं होती है इसलिए जहां पर हमारे चंद्रयान-2 के पदचिन्ह पड़े थे उस स्थान को आज से तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा। इसरो कमांड सेंटर पर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने पीएम मोदी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

मोदी ने कहा, ‘मैं आपको सैल्यूट करना चाहता था। सैल्यूट आपके परिश्रम को… सैल्यूट आपके धैर्य को.. सैल्यूट आपकी लगन को… सैल्यूट आपकी जीवटता को. सैल्यूट आपके जज्बे को…।’