Atrocities on Tribals: Big news…BJP MLA's son shot a tribal youth…Atrocities on Tribals
Spread the love

सिंगरौली, 04 अगस्त। Atrocities on Tribals : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे विवेकानंद वैश्य ने एक आदिवासी युवक को गोली मार दी। इस हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। उसे नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आदिवासी युवक की शिकायत पर मोरवा थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में टीम जुट गई है।

दरअसल सिंगरौली जिले के मोरवा इलाके में गुरुवार की शाम 6 बजे के करीब उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विधायक के बेटे ने एक आदिवासी युवक पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली युवक के हाथ मे लगी। बताया जा रहा है कि विधायक पुत्र का किसी से विवाद शुरू हुआ था। इसी बीच सूर्य प्रकाश खैरवार अपने एक साथी के साथ वहां बीच-बचाव करने पहुंच गए। इसी बीच कहासुनी के दौरान विवेकानंद ने अपनी पिस्टल से सूर्य प्रकाश के ऊपर फायर कर दिया। गोली सूर्य प्रकाश के एक हाथ में जा लगी।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल युवक को नेहरू अस्पताल जयंत में भर्ती कराया गया। इस पूरे मामले पर एसडीओपी सिंगरौली राजीव पाठक का कहना है कि हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पूर्व सीएम ने घेरा सरकार को

दूसरी ओर इस घटना पर पूर्व

सीएम दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा। उन्होंने ट्वीट कर सरकार पर बोला हमला। उन्होंने लिखा- भाजपा के विधायक का लड़का आदिवासी को गोली मार रहा है और @BJP4MP की सरकार उसको गिरफ़्तार क्यों नहीं कर रही है? यदि और कोई होता तो @ChouhanShivraj घड़ियाली आंसू बहाने लगते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *