EX MLA Vinay Jaiswal and his wife Mayor arrested by Railway Police...see VIDEOEX MLA
Spread the love

रायपुर, 20 दिसंबर। EX MLA विनय जायसवाल और चिरमिरी की महापौर कंचन जाससवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 2 साल पुराने मामले में रेलवे पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल रेल रोको आंदोलन करने, पटरी पर बैठने के मामले में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में 25 लोगो को समन मिला था। लेकिन पूर्व विधायक विनय जायसवाल और उनकी पत्नी कंचन जायसवाल समन पर हाजिर नहीं हुई। अब रेलवे पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक रेव सुविधा को लेकर 2 साल पहले चिरमिरी विधायक रहे EX MLA विनय जायसवाल, उनकी पत्नी कंचन जायसवाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने मिलकर अनूपपुर-अम्बिकापुर रेल लाइन प्रदर्शन किया था। समन जारी होन के बाद भी हाजिर नहीं होने पर रेलवे पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *