25 May 2024

Uncategorised

TRP Game Zone : दुखद खबर…! TRP गेम जोन में लगी भीषण आग…9 की मौत

राजकोट, 25 मई। TRP Game Zone : गुजरात के राजकोट में टीआरपी (TRP) गेम जोन में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है। आग की घटना से पूरा गेम जोन जलकर खाक हो गया है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची है। रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है। वहीं, बच्चों समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। साथ ही राजकोट पुलिस कमिश्नर ने 9 शव मिलने की पुष्टि की है। आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव ने कहा, कुछ लोग अभी भी गेमिंग जोन के अंदर फंसे हो सकते हैं। बच्चों समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग पर काबू पाने के बाद टीम अंदर जाएगी। इसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। आग पर काबू पाने की कोशिशें अभी भी जारी हैं। फिलहाल, आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आईवी खेर ने बताया कि आग टीआरपी गेम जोन में लगी है। घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौजूद है। आग पर काबू पाया (TRP Game Zone) जा रहा है। हमें कोई संदेश नहीं था कि अंदर कितने आदमी थे। बचाव कार्य जारी है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

Uncategorised

Lok Sabha Election : बड़ी दुखद खबर…! विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक से निधन…राजनीतिक गलियारों में हलचल

गुरुग्राम, 25 मई। Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव के छठे चरण में हरियाणा की सभी 10 संसदीय सीटों पर मतदान के बीच गुरुग्राम के बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का शनिवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। सुबह 10:30 बजे हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें पालम विहार स्थित मणिपाल हॉस्पिटल ले भर्ती कराया गया था, जहां उनका कुछ देर उपचार चला। लेकिन निर्दलीय विधायक की जान नहीं बच  सकी। राकेश दौलताबाद ने 2019 के चुनाव में बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी, जिसके बाद उन्होंने बीजेपी सरकार को समर्थन दिया था। उन्होंने बीजेपी कैंडिडेट मनीष यादव को हराया था। उनकी छवि एक समाजसेवी की थी। बादशाहपुर के निर्दलीय विधायक हरियाणा में हाल के राजनीतिक उठापटक के बीच भी विधायक दौलताबाद बीजेपी को समर्थन दे रहे थे। तीन निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी से अपना समर्थन वापस ले लिया था, जिसके कारण नायब सिंह सैनी सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने राकेश दौलताबाद के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने X पर लिखा, ‘बादशाहपुर के विधायक और विधानसभा में प्रमुख सहयोगी रहे राकेश दौलताबाद के आकस्मिक निधन से आहत और स्तब्ध हूं। उनके अचानक चले जाने से हरियाणा की राजनीति में एक शून्यता आई है।’  गुरुग्राम संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर ने भी राकेश दौलताबाद के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘स्तब्ध हूं और बेहद दुःखी। उनका हंसता मुस्कुराता चेहरा मेरी आंखों के आगे से नहीं हट रहा। गुड़गांव के बादशाहपुर से विधायक राकेश दौलताबाद के निधन की खबर ने झकझोर दिया है। परिवार को कैसे हौसला दूं. ये सब अचानक कैसे हो गया। मैं प्रार्थना (Lok Sabha Election) कर रहा हूं। ईश्वर परिजनों को संबल दें।’ बता दें कि राकेश दौलताबाद हरियाणा के निर्दलीय विधायक थे।

Uncategorised

Gunpowder Factory Blast : बिग ब्रेकिंग…! सबसे बड़ी बारूद फैक्ट्री में लगी भीषण आग…देखें VIDEO

बेमेतरा, 25 मई। Gunpowder Factory Blast : छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह बड़ा धमाका हुआ। इसके बाद देखते ही देखते फैक्ट्री को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की घटना बेमेतरा जिले से 70 किलोमीटर दूर बोरसी नाम के गांव में हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 6 लोग घायल हुए हैं। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि विस्फोट बेरला विकास खंड के पिरदा गांव के पास स्थित इकाई में हुआ। विस्फोट में अब तक छह लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। फिलहाल आग लगने का कारणों का नहीं चल पाया है। मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की टीमें भी पहुंची हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। मौके पर एंबुलेंस भी बुलाई गई हैं। आग इतनी भीषण है कि कई काफी दूर तक इसकी लपटें देखी जा सकती हैं।वहीं फैक्ट्री में हुए धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई पड़ी। बताया जा रहा है कि घटना में कई लोगों की मौत भी हो सकती है, क्योंकि घटना के समय कर्मचारी फैक्ट्री में ही मौजूद थे। वहीं आग की चिंगारियों से आसपास के रिहायशी इलाके को भी नुकसान पहुंचा है। धमाकों के बाद फैक्ट्री का मलबा दूर तक जाकर गिरा। इससे आसपास के लोगों भी दहशत में आ गए।

Uncategorised

Coal Levy Scam : बड़ी खबर…! निलंबित IAS रानू साहू के भाई को EOW टीम ने दौड़ाकर लिया हिरासत में

रायपुर, 25 मई। Coal Levy Scam : छत्तीसगढ़ के कोल लेवी घोटाले में EOW की टीम ने निलंबित IAS रानू साहू के भाई पीयूष साहू को हिरासत में ले लिया है। ब्यूरो की टीम ने उसे खेत में दौड़ाकर पकड़ा है। 4 दिन से ब्यूरो की टीम पीयूष को गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी थी, लेकिन वह नहीं पकड़ा गया। शुक्रवार को जैसे ही उसे भनक लगी, वह पीछे के रास्ते से घर से भागने लगा। तभी टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ा है। फिलहाल गिरफ्तारी को लेकर अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि एक दिन पहले ब्यूरो ने पीयूष की बहन रानू साहू को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पांडुका गांव से EOW की टीम ने पीयूष को हिरासत में लिया है। ग्रामीण बताते हैं कि गांव में एक अंजान व्यक्ति कई दिनों से निगरानी कर रहा था। जब शुक्रवार को पीयूष घर पहुंचा, तो अचानक 1-2 घंटे के अंदर 7-8 लोग गाड़ी से पहुंचे और घर की घेराबंदी कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार पीयूष को जैसे ही इसकी भनक लगी, तो वह घर से पिछले हिस्से से दीवार फांदकर भागने लगा। इस दौरान EOW की टीम करीब आधे घंटे तक पीयूष को खेत ही खेत दौड़ाती रही। भागम-भाग के बाद शाम करीब 5 बजे EWO की टीम ने पीयूष को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि EOW की टीम पीयूष साहू को हिरासत में लेकर रायपुर आ गई है। ईओडब्ल्यू ने पीयूष को पूछताछ के लिए पेश होने नोटिस भेजा था, लेकिन पीयूष लगातार इस नोटिस का जवाब नहीं दे रहा था। इस वजह से ब्यूरो ने उसकी घेराबंदी की। पीयूष को हिरासत में लेना इसलिए भी जरूरी था, क्योंकि उसकी बहन ब्यूरो की रिमांड पर है। ऐसे में दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।

Uncategorised

Contractor Murder : मंत्री यादव हत्याकांड…! मौका मिलते ही चाकू से गोदकर मार डाला

दुर्ग, 25 मई। Contractor Murder : बस स्टैंड के पार्किंग ठेकेदार मंत्री श्रीराम यादव की हत्या करने वाले आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। दुर्ग पुलिस ने तेजी दिखाते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी हत्या के बाद मौके से बिना किसी सबूत छोड़े फरार हुए थे, लेकिन पुलिस ने अपने सूत्रों और तकनीक के जरिए आरोपियों को दबोच लिया। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश दूसरे जिलों में जारी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो गाड़ी, दो धारदार चाकू और दूसरे सामान जब्त किया है. कैसे हुई थी हत्या बस स्टैंड पर साइकिल पार्किंग का ठेका चलाने वाले ठेकेदार मंत्री यादव की हत्या हुई थी। मंत्री 21 मई की रात लगभग 7:30 बजे अपने साथी बहराम यादव के साथ शराब पीने के लिए नयापारा देसी शराब दुकान गया था। वापसी में वह रात लगभग 8:15 बजे गंजपारा नाका चौक के पास पहुंचा। इस दौरान योजनाबद्ध तरीके से अजय दुबे का भतीजा आरोपी अक्षत दुबे, अमिताभ दुबे, शुभम शर्मा पंडित, वंश राजपूत दो मोटरसाइकिल पर बैठकर वहां पहुंचे। सभी लोगों ने मिलकर मंत्री यादव को घेर लिया। इसके बाद चारों ने गाली गलौज करते हुए पहले हाथ मुक्के से मारपीट की। इसके बाद धारदार चाकू से वार किया। इसलिए हुई हत्या गंभीर रूप से घायल मंत्री को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद ही मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, एसीसीयू की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरु की थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के मुताबिक पूर्व पार्षद अजय दुबे के साथ मंत्री यादव की दुश्मनी चल रही थी। इसी दुश्मनी का बदला लेने की नीयत से अजय दुबे के भतीजे अक्षत दुबे ने यह योजना बनाई थी। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। फरार आरोपियों की तलाश जारी ठेकेदार मंत्री यादव पर 21 मई को अज्ञात आरोपियों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया था। मंत्री बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान मंत्री की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने तीन आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है, दुर्ग सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि आरोपी अक्षत दुबे, शुभम शर्मा और वंश राजपूत को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीम लगी हुई है।