PM Modi's 8 o'clock address...! Whenever PM Modi surprised the country at 8 pm... see the long list herePM Modi
Spread the love

नई दिल्ली, 12 मई। PM Modi : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनावपूर्ण हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। इस अचानक संबोधन को लेकर देशभर में जिज्ञासा और चिंता का माहौल है। पीएम मोदी के पूर्व के रात 8 बजे के संबोधन अक्सर किसी बड़े फैसले या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के संकेत रहे हैं- जैसे नोटबंदी, अनुच्छेद 370, लॉकडाउन या सैन्य कार्रवाई।

ऐसे में माना जा रहा है कि यह संबोधन भी किसी महत्वपूर्ण निर्णय या घोषणा से जुड़ा हो सकता है। सरकार की ओर से अभी तक संबोधन के विषय की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सुरक्षा और कूटनीतिक हलकों में इसके बड़े संकेत माने जा रहे हैं।

जब-जब पीएम मोदी ने अचानक किया देश को संबोधित, लिए गए बड़े फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रात 8 बजे अचानक आने वाले संबोधन हमेशा से ही बड़े फैसलों और ऐतिहासिक घोषणाओं से जुड़े रहे हैं। हर बार ऐसा मौका रहा है जब देशवासी उत्सुकता और कभी-कभी आशंका के साथ टीवी स्क्रीन से चिपक जाते हैं। आइए नजर डालते हैं कुछ ऐसे अहम मौकों पर जब पीएम मोदी ने अचानक देश को संबोधित कर राष्ट्रव्यापी निर्णयों की घोषणा की:

25 दिसंबर 2021– क्रिसमस की रात बड़ा ऐलान

PM Modi ने रात 9 बजे अचानक देश को संबोधित कर 15-18 वर्ष के किशोरों के लिए कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत का ऐलान किया। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों और बुज़ुर्गों के लिए ‘प्रिकॉशन डोज़’ (बूस्टर डोज़) की शुरुआत की घोषणा की।

24 मार्च 2020– कोरोना लॉकडाउन की घोषणा

कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी ने रात 8 बजे देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया, जिससे देशभर में अचानक सन्नाटा छा गया। यह कदम महामारी को रोकने के लिए निर्णायक माना गया।

8 नवंबर 2016– नोटबंदी का ऐतिहासिक फैसला

रात 8 बजे के संबोधन में ही प्रधानमंत्री ने 500 और 1000 रुपए के नोटों को तत्काल प्रभाव से अमान्य घोषित कर दिया। देशभर में इसे लेकर हड़कंप मच गया और यह भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ।

27 मार्च 2019- मिशन शक्ति की घोषणा

रात 11 बजे के करीब पीएम मोदी ने देश को संबोधित कर भारत के एंटी-सैटेलाइट मिसाइल परीक्षण “मिशन शक्ति” की सफलता की घोषणा की, जिससे भारत स्पेस सुपरपावर क्लब में शामिल हुआ।

8 नवंबर 2016 – नोटबंदी का ऐलान:
500 और 1000 रुपये के नोट अमान्य घोषित कर दिए गए। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास का सबसे चौंकाने वाला फैसला था।

31 दिसंबर 2016 – गरीबों-किसानों के लिए योजनाओं की घोषणा:
नए साल की पूर्व संध्या पर पीएम ने सामाजिक और आर्थिक कल्याण से जुड़ी घोषणाएं कीं।

27 मार्च 2019 – मिशन शक्ति की सफलता:
भारत ने एंटी-सैटेलाइट मिसाइल परीक्षण कर अंतरिक्ष महाशक्ति बनने का ऐलान किया।

8 अगस्त 2019 – अनुच्छेद 370 पर राष्ट्र को संबोधन:
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद राष्ट्र को संबोधित कर समर्थन मांगा।

9 नवंबर 2019 – अयोध्या फैसले के बाद शांति की अपील:
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लोगों से संयम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

19 मार्च 2020 – जनता कर्फ्यू की अपील:
कोरोना संक्रमण की शुरुआत में जनजागरूकता के लिए जनता कर्फ्यू का आह्वान किया गया।

24 मार्च 2020 – पहला लॉकडाउन:
देश में पहली बार 21 दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घोषणा।

3 अप्रैल, 5 अप्रैल, 14 अप्रैल 2020 – दीप जलाने की अपील और लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा।

12 मई 2020 – आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत:
20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया गया।

30 जून और 20 अक्टूबर 2020 – गरीब कल्याण अन्न योजना बढ़ाने और कोविड सतर्कता की अपील।

7 जून 2021 – सभी वयस्कों के लिए मुफ्त वैक्सीन की घोषणा।

22 अक्टूबर 2021 – 1 अरब कोविड वैक्सीनेशन पूरे होने पर संबोधन।

19 नवंबर 2021 – तीन कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा।

25 दिसंबर 2021 – 15-18 वर्ष के किशोरों के लिए वैक्सीनेशन का ऐलान और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रिकॉशन डोज़।

इन उदाहरणों से साफ है कि पीएम मोदी के अचानक (PM Modi) दिए गए संबोधन सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि बड़े फैसलों की पूर्वसूचना होते हैं। अब जब वे एक बार फिर रात 8 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं, पूरा देश फिर से सुनने को तैयार है- क्या फिर कोई ऐतिहासिक फैसला आने वाला है?