Parliament : संसद में पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- मुठ्ठीभर लोग हुडदंग करते हैं, वो सदन पर कब्जा करना चाहते हैं

Spread the love

Parliament Bills LIVE Update : 18वीं लोकसभा का तीसरा सत्र (शीतकालीन सत्र) (Parliament) सोमवार से शुरू हो रहा है। यह 20 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 19 बैठकें होंगी। सरकार ने संसद से मंजूरी के लिए वक्फ संशोधन विधेयक सहित 16 विधेयकों की लिस्ट तैयार की है। लोकसभा बुलेटिन के मुताबिक लोकसभा में 8 और राज्यसभा में 2 विधेयक लंबित हैं। सत्र (Parliament) से पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, नियम और परंपराएं एक दिशा देती हैं। संसद में हमारे व्यवहार में मर्यादा होनी चाहिए। उम्मीद है सभी सदस्य संसद की गरिमा बनाए रखेंगे।

मोदी बोले- मुठ्ठी भर लोग संसद को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं

पीएम मोदी ने संसद परिसद से देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा,’जिन्हें जनता 80 बार नकार चुकी है, वो संसद का काम रोकते हैं. दुर्भाग्य से कुछ लोगों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संसद को कंट्रोल करने की कोशिश की है.’ 2024 का अंतिम कालखंड चल रहा है। संसद का ये सत्र कई प्रकार से विशेष है। कल संविधान सदन में सभी मिलकर संविधान के 75 साल पूरे होने पर उत्सव का मिलकर आगाज करेंगे। संविधान निर्माताओं ने संविधान बनाते समय एक-एक बिंदू पर चर्चा की। तब जाकर ऐसा उत्तम दस्तावेज हमें मिला। इसकी महत्वपूर्ण इकाई है हमारी संसद।

हमारे सांसद भी, संसद भी। संसद में स्वस्थ चर्चा हो, ज्यादा से ज्यादा लोग चर्चा में योगदान दें। दुर्भाग्य से कुछ लोगों ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए जिनको जनता ने अस्वीकार किया है, वे संसद को भी मुठ्ठी भर लोगों के हुडदंगबाजी से कंट्रोल करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका अपना मकसद संसद की गतिविधि को रोकने में सफल नहीं होता, जनता देखती है फिर सजा देती है।

एक दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई थी। इसमें 30 पार्टियों के कुल 42 नेता मौजूद थे। कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं ने लोकसभा में पहले दिन अडाणी मामले पर बहस की मांग की।

अमेरिका की न्यूयॉर्क फेडरल कोर्ट ने गौतम अडाणी पर सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को लगभग 2,200 करोड़ रुपए की रिश्वत देने की पेशकश का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने इस मामले पर JPC की मांग रखी है।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बैठक में कहा- उनकी पार्टी ने मणिपुर हिंसा, प्रदूषण, रेल दुर्घटनाओं पर भी संसद में चर्चा का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा- चर्चा के मुद्दों पर कार्य मंत्रणा समिति फैसला करेगी।

विपक्ष सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने दे। सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले केरल और नांदेड़ सीट से उपचुनाव जीतकर आए 2 नए सांसदों को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला शपथ दिलाएंगे।