टीकमगढ़, 16 मई। Student Raped then Murdered : मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 14 वर्षीय एक लड़के ने 4 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी। आरोप है कि बच्चे ने लड़के के यौन उत्पीड़न का विरोध किया था, जिसके बाद आरोपी ने उसे इमली खिलाने के बहाने बुलाया और हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर किशोर सुधार गृह भेज दिया है। बहरहाल, इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
एमपी के टीकमगढ़ में गुरुवार को पुलिस ने 14 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने चार साल के एक बच्चे की हत्या कर दी। बच्चे ने उसके यौन उत्पीड़न का विरोध किया था। आरोपी लड़का कक्षा सातवीं का छात्र है। उसे किशोर सुधार गृह भेजा गया है।
दरअसल, चार साल मासूम बच्चा मंगलवार को लापता हो गया था। अगले दिन उसका शव घर के पास झाड़ियों में मिला। पुलिस को यौन उत्पीड़न का शक था। इसलिए उन्होंने जांच के लिए चार विशेष टीमें बनाईं। जांच में किशोर पर शक गहराया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
इमली खिलाने के बहाने बुलाया
इमली खिलाने के बहाने मासूम को बुलाया
उसने बताया कि उसने इमली खिलाने के बहाने बच्चे को बुलाया और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। जब बच्चे ने विरोध किया, तो वह घबरा गया और उसका गला घोंट दिया। इस मामले ने बाहर आते ही हड़कंप मचा दिया है। मासूम के परिजनों का रो रो बुरा हाल है। वहीं पुलिस भी हैरान है कि एक 14 साल का बच्चा ऐसे कैसे कर सकता है।
पहले भी गलत काम करने की कोशिश
पहले भी गलत काम करने की कोशिश की
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने बच्चे को पहले भी कई बार इमली खिलाने के बहाने बुलाया था। उसने बच्चे के साथ पहले भी गलत काम करने की कोशिश की थी, लेकिन बच्चा हर बार बच गया था। इस बार जब बच्चे ने ज्यादा विरोध किया, तो उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
किशोर पर कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे किशोर सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।