Vote Counting Breaking: The victory and defeat will be decided in 14 rounds on 3rd December...seeVote Counting Breaking
Spread the love

रायपुर, 22 नवंबर। Vote Counting Breaking : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में लोग 3 दिसंबर को नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता को यह पता चल जाएगा कि, सत्ता की कुर्सी पर कौन काबिज होगा और किसे 5 साल और इंतजार करना पडे़गा। मतगणना को देखते 12 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रदेश भर के स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

वहीं मतगणना को लेकर पुलिस भी चौकस है. स्ट्रांग रूम के बाहर हजारों बल तैनात होंगे। वहीं सेज बहार में 7 विधानसभा की काउंटिंग की जाएगी। जानकारी के अनुसार, मतगणना के दिन सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए प्रदेश भर में 1 हजार से अधिक बल तैनात रहेंगे। चुनाव का फैसला 14 राउंड के मतगणना (Vote Counting Breaking) के बाद आएगा।

राज्‍य में हैं 2 करोड़ से अधिक वोटर्स

राज्‍य में कुल 2 करोड़ 39 लाख 3 हजार 160 वोटर हैं। इनमें 1 करोड़ 1 लाख 35 हजार 543 पुरुष और 1 करोड़ 2 लाख 56 हजार 865 महिलाएं हैं। राज्‍य में दो चरणों में हुए मतदान में कुल 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष और 78 लाख 12 हजार 631 महिलाएं शामिल हैं। ओवर ऑल वोटिंग के मामले में भी महिलाएं पुरुषों की तुलना में आगे रही हैं।